फिल्म इंड्रस्टी हो या थियेटर की दुनिया ओम पुरी का नाम आज भी बड़े अदब के साथ लिया जाता है। 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में जन्में ओम पुरी का बचपन काफी कष्टों में बीता था। परिवार का खर्च उठाने के लिए उन्हें एक ढाबें में नौकरी तक करनी पड़ी थी। ढाबे में वो बर्तन धोने का काम करते थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ढाबे के मालिक उन पर चोरी का आरोप लगाकर हटा दिया था। बाद में ओम पुरी हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता बने थे।

वैसे को ओम पुरी एक संजिदा अभिनेता थे लेकिन उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उनके बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए थे जिन्हें ओम पुरी दुनिया से छुपाना चाहते थे। क्या आप जानते हैं ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में एक नौकरानी से संबंध बनाएं थे? नहीं जानते तो आज हम बताते हैं।

ओम की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी है ‘अनलाइकली हीरो: ओम पुरी’। इस किताब में खुलासा किया था कि ओम पुरी के छोटी उम्र में अपनी नौकरानी के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने लिखा है कि ओम पुरी उस वक्त 14 साल के थे, जब उन्होंने पहली बार किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाए। ओम के मामाजी के घर में 55 साल की नौकरानी काम करती थी, जिसके साथ ओम के संबंध थे। इस किताब नंदिता पुरी ने लिखा है कि ओम को बचपन से ही बड़ी उम्र की महिलाएं पसंद आती थी, जिस वजह से उन्होंने पहली बार 55 साल की नौकरानी से संबंध बनाए उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी नौकरानी लक्ष्मी के साथ भी संबंध बनाए थे। हालांकि इस किताब की वजह से ओम पुरी और नंदिता के रिश्ते टूटने के कगार पर आ गए थे।

कहा जाता है कि किताब में ओम पुरी के पर्सनल बातों का खुलासा करने के बाद ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता के रिश्ते मे खटास आ गई थी। ओम, नंदिता से बेहद नाराज थे क्योंकि उन्होंने बिना मर्जी के ओम की जिंदगी के कई सारे राज खोल दिए थे। इसी घटना के बाद से ही ओम अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगे थे। बाद में ओम अपने बेटे के खातिर घर वापस आ गए लेकिन रिश्तों में खटास अंत तक बनी रही।

ओम पुरी का निजी जीवन कई बार विवादों में आया था। उन्होंने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का नाम सीमा है, जिससे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। नंदिता से ओम पुरी को एक लड़का ईशान भी है।