PadMan Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म पैडमैन दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है। इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर बनाई गई थी। इसमें अक्षय कुमार को महिलाओं के सैनेटरी पैड को बनाते दिखाया गया है। फिल्म सीरियस टॉप पर बनी लेकिन ऐसे अंदाज में कि यह दर्शकों के दिलों को छू गई। फिल्म ने शुरुआती दिनों में तो जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद इसे कड़ी टक्कर देने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म अय्यारी सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन यह फिल्म पैडमैन के आगे टिक नहीं सकी। खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने अब तक सिनेमाघरों में करीब टिके रहते हुए करीब 78 करोड़ 95 लाख की कमाई कर ली है।
फिल्म दर्शकों में पॉपुलर रही। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर करीब 62 करोड़ 87 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 13 करोड़ 78 लाख रुपए का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म तीसरे हफ्ते में थोड़ी कमजोर साबित हुई और 2 करोड़ 30 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 80 लाख जबकि रविवार को 1 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म अब तक भारत में 78 करोड़ 95 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही है।
#PadMan [Week 3] Fri 50 lakhs, Sat 80 lakhs, Sun 1 cr. Total: ₹ 78.95 cr. India biz.#PadMan biz at a glance…
Week 1: ₹ 62.87 cr
Week 2: ₹ 13.78 cr
Weekend 3: ₹ 2.30 cr
Total: ₹ 78.95 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2018
भले ही तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई पहले से कम हो गई हो लेकिन अभी भी फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 80 करोड़ की कमाई करने में सफल रहेगी। महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म में अक्षय और सोनम की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। निर्देशक आर बाल्कि ने फिल्म के जरिए मिहलाओं के पीरियड्स और सैनेटरी पैड्स के इस्तेमाल के लिए ऑडियन्स में जागरुकता फैलाने की कोशिश की है। इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर दो कॉमेडी फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। 23 फरवरी को सोनू के टीटू की स्वीटी और वेलकम टु न्यूयॉर्क का सामना करना पड़ रहा है। देखना होगा कि फिल्म कब तक सिनेमाघरों में टिकी रहती है।