मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। विनोद मेहरा 70 के दशक के मशहूर अभिनेता थे। एक्टिंग के साथ-साथ वो इंडस्ट्री में अभिनेत्री रेखा के साथ अपने रिश्ते की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। एक बार फिर रेखा और विनोद मेहरा चर्चा में हैं। दरअसल, विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि रेखा एक अद्भुत व्यक्ति हैं और उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ आखिरी दम तक विनोद का साथ दिया था।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

किरण मेहरा ने ईटी टाइम्स को दिये अपने इंटरव्यू में विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि रेखा ने विनोद के जीवन के अंत तक उनका साथ दिया और वो एक निस्वार्थ भाव से प्रेम करने और माफ करने वाली महिला हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेखा उनकी शादी में भी आई थीं और अगर वो आज उनसे मिलेंगी तो उन्हें गले लगा लेंगी।

बता दें, रेखा की जीवनी लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार और लेखक यासिर उस्मान ने अपनी किताब में दोनों के रिश्ते को लेकर भी विस्तार से लिखा है। जीवनी के मुताबिक जब विनोद रेखा को घर लेकर गए थे तब उनकी मां बेहद गुस्से में थीं और वो रेखा को अपनी बहू के रूप में स्वीकारना नहीं चाहती थीं। उन्होंने अपनी किताब में ये भी लिखा है कि ‘विनोद मेहरा की मां रेखा से इतनी नफरत करती थीं कि जब अभिनेत्री उनके पैर छूने गई तो उन्होंने कथित तौर पर उन्हें दूर धकेल दिया था’।

मां को पसंद नहीं आई थी शादी: बाद में विनोद मेहरा की शादी मीना ब्रोका के साथ तय हुई और थोड़े समय में बिंदिया गोस्वामी से प्यार में पड़ने के कारण उनकी शादी टूट गई। हालांकि उनके इस रिश्ते में भी किसी वजह से खटास आ गई और बाद में 1988 में उन्होंने किरण मेहरा से शादी कर ली। वहीं किरण के साथ भी उनकी ये शादी सिर्फ दो साल तक ही चल पाई क्योंकि अक्टूबर 1990 में विनोद को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं, जिनका नाम सोनिया और रोहन मेहरा है।