2020 में खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गानों ने यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाया। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। अब खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘वैक्सीन नया साल के’ रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। ‘खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना दो दिन में लगभग 4 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने को लिखा आजाद सिंह और श्याम देहाती ने हैं जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स मिल रहे हैं।
‘धमाका होई आरा में’ भी मचा रहा है धमाल : चार दिन पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का गाना ‘धमाका होई आरा में’ यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना अब तक 5.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आयशा कश्यप एक्टिंग करती हुई नजर आई थीं।
इश्क गाने को भी मिल रहा है जबरदस्त सपोर्ट : खेसारी लाल यादव का क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘इश्क’ भी धमाल मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एक सप्ताह पहले ‘स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को लगभग 8 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है जबकि फिट कनिष्का नेगी ने दिया है। इस गाने के शब्द यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है।
https://youtu.be/8JJtChjpCigयत
विदेशी एक्ट्रेस के साथ वीडियो हो रही है बेहद वायरल : खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल है जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। खेसारी लाल यादव का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसमें वो विदेशी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।