भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर मौके पर फैन्स का मनोरंजन करते हैं। होली का त्योहार भी अब पास ही है। इसी को देखते हुए खेसारी लाल यादव ने होली को लेकर अपना नया गाना ‘होलिया में हिली (Holiya Mai Hili)’ रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव का यह नया गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) दोस्तों संग होली खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुए इस होली सॉन्ग के लीरिक्स विशाल चौहान ने लिखे हैं, तो वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। ‘होलिया में हिली (Holiya Mai Hili Song)’ गाने के इस वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। खेसारी लाल यादव ने ही इस गाने को गाया है। बता दें, यह गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था।

खेसारी लाल यादव अपने गानों से फैन्स का दिल जीतते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैन्स खेसारी लाल यदाव के गानों को भी खासा पसंद करते हैं। लगभग हर त्योहारों पर खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में होली के मौके पर भी भोजपुरी सिंगर अपने गानों से फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

इससे पहले खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘खेसरिया आवारा नहीं है (Khesariya Awara Nahi Hai)’ रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 78 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना भी होली के त्योहार पर ही बना है। गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के लीरिक्स सोनू सुधाकर ने लिखे हैं। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो भी खूब धमाल मचा रहा है।

बता दें, 2011 में खेसारी लाल यादव ने फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि, खेसारी लाल यादव को पहचान उनकी पहली भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी।

खेसारी लाल यादव अपनी गायकी में ठेठ भोजपुरी थाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में भी हिस्सा लिया था।