भोजुपरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की हाल ही में फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) रिलीज हुई जिसको बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इधर यूट्यूब पर भी इस फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज किए जा रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक और गाना रिलीज किया जा चुका है। खेसारी लाल का नया गाना रिलीज हुआ हो और वो वायरल ना हो ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में यह गाना भी यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) द्वारा गाया हुआ इस फिल्म का गाना ‘चुम्मा हवे की हवे बाम’ रिलीज होते ही लोगों की लोगों के दिलों में जगह बना लिया है। यू-ट्यूब पर इस गाने को 12 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें इससे पहले ‘मेहंदी लगाके रखना-3’ के रिलीज हुए कई गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। अब ‘चुम्मा हवे की हमे बाम’ गाने को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाए हैं। वहीं फीमेल वर्जन को प्रियंका सिंह ने आवाज दी है।
बता दें, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दोनों के आवाज की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक कई हिट गाने दिए हैं। कई गाने 100 मिलियन से अधिक व्यूज के लिस्ट में शामिल हैं। गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखा है। जबकि संगीत रजनिश मिश्रा ने दिया है। रजनीश मिश्रा ने ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ सहर अफ्सा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म के एक गाने में आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। इसके साथ पवन सिंह की फिल्म पवन पुत्र भी रिलीज की गई थी।