KBC 10 Play Along, 02 October 2018 Episode: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो के आज के एपिसोड में हॉट सीट पर बिनीता जैन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते। बिनीता को 7 करोड़ रुपए के 16वें सवाल का जवाब भी पता था लेकिन उन्होंने रिस्क लेना सही नहीं समझा। 16वें सवाल पर बिनीता ने क्विट कर लिया और 1करोड़ रुपए लेकर वापस लौट गईं। बिनीता इस सीजन की पहली करोड़पति हैं। इससे पहले कोई भी 25लाख के सवाल से आगे नहीं बढ़ पाया था। बिनीता जैन के बाद हॉट सीट पर आईं इति माधवी ने 3 लाख 20 हजार की धनराशि जीती। 10 सवालों के लिए उन्होंने अपने चारों लाइफलाइन्स का इस्तेमाल कर लिया था। इति माधवी 6 लाख 40 हजार रुपए के 11वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्हें 3 लाख 20 हजार की धनराशि से ही संतोष करना पड़ा।
बता दें कि शो टीआरपी चार्ट पर भी अच्छा परफॉर्म करने में भी सफल हो रहा है। केबीसी 10 के ऑनएयर होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही कारण है कि शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है। केबीसी के इस एपिसोड में असम की रहने वाली बिनीता जैन हॉट सीट पर आईं थीं। बिनीता शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को अपने संघर्ष की कहानी सुनाई तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
बिनीता ने बताया कि उनके पति साल 2013 में एक बिजनेस ट्रिप के लिए निकले थे लेकिन वे आज तक घर वापस नहीं आए। कुछ दिनों के बाद पता उन्हें चला कि आंतकियों से उन्हें किडनैप कर लिया है। तकरीबन डेढ़ साल के इंतजार के बाद बिनीता अपनी और दो बच्चों जीविका चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगीं। केवल 7 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत करने वाली बिनीता की कोचिंग में इस वक्त करीब 125 स्टूडेंट्स हैं।
11वें सवाल का जवाब इति माधवी ने गलत दिया। इसी के साथ वह 3 लाख 20 हजार की धनराशि के साथ वापस लौट गईं।
इति माधवी ने 9वें प्रश्न का सही जवाब देकर 1 लाख 60 हजार की धनराशि जीत ली है। इसी के साथ उन्होंने दूसरा स्टेज भी पार कर लिया है। 10वें सवाल के लिए उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइस लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। एक्सपर्ट की मदद से सही जवाब देकर इति ने 3 लाख 20 हजार की धनराशि जीत ली है।
जोड़ीदार से 8वें सवाल का सही जवाब न मिल पाने की वजह से उन्होंने एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। माधवी ने 50-50 लाइफलाइन की मदद ली है। दो लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने 80 हजार की रकम जीत ली है।
इति माधवी ने 7 सवालों के सही जवाब दे दिए हैं। उन्होंने 40,000 रुपए जीत लिए हैं। इस बीच उन्होंने 10,000 रुपए का पहला पड़ाव भी पार कर लिया है। 8वें सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने फिर लाइफलाइन का सहारा लिया है। उन्होंने अपने जोड़ीदार से सवाल का जवाब पूछने की इच्छा जताई है।
चौथे सवाल का जवाब देने के लिए इति माधवी ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ऑडिएन्स से सवाल का जवाब जानना चाहा है।
इति माधवी ने पहले तीन सवालों के सही जवाब दे दिए हैं। उन्होंने तीन हजार रुपए की धनराशि जीत ली है।
बिनीता के एक करोड़ जीतकर लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेला। इति माधवी ने सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट हासिल कर लिया है। अब वह अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी।
बिनीता जैन के 1 करोड़ जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक महिंद्रा मराजो भी भेंट की है। उनसे 7 करोड़ का 16वां सवाल पूछा गया है।
बिनीता जैन ने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया है। वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं जिसने 1 करोड़ जीत लिया है।
बीनीता जैन से 1 करोड़ का सवाल पूछा गया है। बिनीत पहली कंटेस्टेंट हैं जो यहां एक करोड़ के सवाल तक पहुंची हैं।
कल के एपिसोड में पहले मोहम्मद अब्दुल्ला खेलने आए। लेकिन वे ज़्यादा देर हॉट सीट पर नहीं रहे। मोहम्मद ने 20,000 रूपए के सवाल का गलत जवाब दिया और वे केवल 10,000 रूपए ही साथ लेकर गए। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फस्ट राउंड जीतते हुए बिनीता जैन ने हॉट सीट का सफर तय किया और शानदार खेल दिखाते हुए 25 लाख रूपए जीत लिए हैं।