KBC 2018 Play Along, 21st September 2018 Episode, Sony Liv App: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में इस शो की रेटिंग्स के चलते सोनी टीवी को भी जबरदस्त फायदा पहुंचा है। माना जा रहा है कि ये शो इस साल भी दर्शकों के बीच अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो में देश भर से लोग इस गेम शो में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट का हिस्सा न बनने पर कई लोग टीवी स्क्रीन से ही गेम में पूछे गए सवालों का जवाब देते रहे हैं। इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीज़न ऐसे लोगों के लिए खास होने जा रहा है। SonyLIV एप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग फीचर के सहारे लोग बिना हॉट सीट का हिस्सा बने कई ईनाम जीत सकते हैं।

पिछले एपिसोड तक देविन्दर सिंह ने 6 लाख 40 हजार जीतकर गेम को अलविदा कह दिया था। 80 हजार के सवाल के लिए देविन्दर सिंह ने तीसरा लाइफलाइन इस्तेमाल किया था। 80 हजार की रकम जीतने तक उन्होंने ऑडियंस पोल, फिफ्टी-फिफ्टी और अपने जोड़ीदार को साथ बुलाकर तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था। इसके अलावा जितेन्द्र प्रसाद ने पिछले एपिसोड तक 40,000 हज़ार रूपए जीते थे। आज शो में जितेन्द्र ने 12,50,000 रूपए जीत लिए थे लेकिन 25,00,000 का सवाल गलत बताने के बाद वे महज 3,20,000 लाख रूपए लेकर घर लौटे। जितेन्द्र के बाद वरूण धवन और अनुष्का शर्मा इस शो में पहुंचे। वरूण और अनुष्का के साथ ही साथ इस शो पर पद्मश्री सुधा वर्गिस भी पहुंची। सुधा वर्गिस को साइकिल वाली दीदी भी बुलाया जाता है। वे नामी सोशल वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसी स्थिति आती थी कि वे दिन में 40 किलोमीटर तक साइकिल चलाया करती थी। सुधा ने 1987 में नारी गुंजन नाम की संस्था की शुरूआत की थी। ये संस्था महिलाओं के मुद्दों पर काम करती हैं। अनुष्का, सुधा और वरूण इस शो मे जितना पैसा जीतेंगी वो सुधा की संस्था नारी गुंजन को डोनेट किया जाएगा। सुधा ने अपना जन्मदिन भी कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मनाया। सुधा दबे कुचले वर्ग और लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वरूण, सुधा और अनुष्का की जोड़ी ने 25,00,000 रूपए जीते।