KBC Play Along 2018, 31st October 2018, Sony Liv App: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले और तेज उत्तर देकर अनंत कुमार खनके हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रूपये जीते हैं। अनंत कुमार खनके महाराष्ट्र के हिंगोली से आए हैं और वो पेशे से किसान हैं। अनंत कुमार ने बताया कि उनके गांव में शिक्षा का माहौल कम है। वो 13वीं क्लास तक ही पढ़े हैं। अमिताभ बच्चन ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अनंत कुमार ने कम सुविधाओं के बावजूद खुद को यहां तक पहुंचने के लिए तैयार किया जो काबिल-ए-तारीफ है। शो के दौरान अनंत कुमार खनके का एक वीडियो चलाया गया। इसमें उन्होंने कहा कि किसान की जिंदगी आसान नहीं होती। अगर बारिश ना हो तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश ना हो तो हमारे प्लेट में खाना भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि किसानों को पैसों को लेकर काफी परेशानियां होती हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में बिजली की व्यवस्था सही नहीं है।

24 घंटे में उन्हें सिर्फ 6 घंटे ही बिजली मिलती है और अगर बिजली की व्यवस्था सही हो जाए तो खेतों को ज्यादा पानी मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किसान को अपना परिवार चलाने के लिए बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साहूकार के कर्ज में डूबे होने की वजह से किसान को परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस शो में मैं 50 लाख रूपए जीत जाऊंगा तो मेरी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी लगाने के बाद भी मैं 50 लाख रूपये नहीं कमा सकता। बिग बी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की बड़ी समस्या है। अमिताभ ने जब किसान से पूछा कि कैसे गुजारा करते हैं आप तो उन्होंने कहा कि ऐसी ही हमारी जिंदगी है।

अनंत कुमार ने बताया कि गांव में पीने की पानी की किल्लत है और 1 किलोमीटर दूर जाकर उन्हें पानी लाना पड़ता है। अनंत कुमार की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने बताया कि वो 1 साल में 50 से 60 हजार रूपये तक ही कमा पाते हैं। जब उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी के गहनों को गिरवी रखकर अपना खर्च चलाते हैं तो बिग बी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने यह भी बताया कि अभी भी उनकी बीवी के गहने गिरवी रखे हुए हैं। बिग बी ने कहा कि आपकी कहानी सुनकर हम दुखी हैं और चिंतित भी। बिग बी ने शो में हाथ जोड़कर सरकार और अन्य लोगों से अपील की कि वो ऐसे किसानों की मदद करें।

उनसे पहले अविनाश कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपए जीते। 1 करोड़ रूपये के सवाल पर उन्होंने चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। अविनाश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपये के सवाल पर अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली। यह जवाब सही हुआ और अविनाश 50 लाख रुपए जीत गए। अविनाश कपड़े की फैक्ट्री में बतौर क्वालिटी कंट्रोलर कार्यरत हैं। शो के दौरान अविनाश के साथ काफी दिलचस्प बातें भी हुई। शो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने अविनाश की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी पत्नी रूचि उनकी प्रेरणा हैं।

अविनाश को कविता लिखने का शौक भी हैं। सेट पर बिग बी के कहने पर अविनाश ने अपनी कविता भी सुनाई जिसकी अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की। शो के दौरान अविनाश ने बताया था कि उनकी शादी के पांच साल हो गए हैं लेकिन वो अपनी पत्नी से सिर्फ 20 दिन ही मिल सके हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से पति-पत्नी को अलग-अलग शहर में जॉब करना पड़ा। दऱअसल हमारे घर का लोन 18 लाख रुपया हो गया था। जिसको हम दोनों पति पत्नी मिलकर चुकाते हैं। इस एपिसोड में अविनाश ने कहा कि खेल में जीते गए रकम से उनकी जिंदगी की परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

Live Blog

Highlights

    22:58 (IST)31 Oct 2018
    3 लाख 20 हजार रूपये जीते

    अनंत कुमार ने 3 लाख 20 हजार रूपये जीत लिए हैं। 

    22:46 (IST)31 Oct 2018
    1 साल में कमाते हैं 50 से 60 हजार रूपये

    अनंत कुमार ने बताया कि वो 1 साल में 50 से 60 हजार रूपये तक ही कमा पाते हैं। जब उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी के गहनों को गिरवी रखकर अपना खर्च चलाते हैं तो बिग बी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने यह भी बताया कि अभी भी उनकी बीवी के गहने गिरवी रखे हुए हैं। बिग बी ने कहा कि आपकी कहानी सुनकर हम दुखी हैं और चिंतित भी। बिग बी ने शो में हाथ जोड़कर सरकार और अन्य लोगों से अपील की कि वो ऐसे किसानों की मदद करें।

    22:41 (IST)31 Oct 2018
    1 लाख 60 हजार रूपये जीते

    अनंत कुमार ने नौवें प्रश्न का जवाब देकर 1 लाख 60 हजार रूपये जीत लिए। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होने एक और लाइफलाइन ली। उन्होंने अपने जोड़ीदार को वहां बुलाया। जोड़ीदार की मदद से उन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। 

    22:37 (IST)31 Oct 2018
    80 हजार रूपये के प्रश्न के जवाब के लिए लिया लाइफलाइन

    अनंत कुमार ने क्रिकेट से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के लिए अपनी दूसरी लाइफलाइन ली। इसके सहारे उन्होंने 80 हजार रूपये जीत लिए।

    22:34 (IST)31 Oct 2018
    7वें प्रश्न का दिया जवाब

    शो का 7वां प्रश्न फिल्म से जुड़ा था। माधुरी दीक्षित के गाने के वीडियो को देखकर इस फिल्म की पहचान कर अनंत कुमार ने 40 हजार रूपये जीत लिए।  

    22:32 (IST)31 Oct 2018
    छठे प्रश्न का दिया जवाब

    महाभारत से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर अनंत कुमार ने बीस हजार रूपये जीत लिए।

    22:28 (IST)31 Oct 2018
    10,000 रूपये जीते अनंत कुमार

    अनंत कुमार ने खेल के पहले पड़ाव पर सही जवाब देकर दस हजार रूपये जीत लिए।

    22:26 (IST)31 Oct 2018
    5000 रूपये जीत गए अनंत कुमार

    अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर अनंत कुमार ने 5000 रूपये जीत लिए हैं।

    22:24 (IST)31 Oct 2018
    तीसरे सवाल के जवाब के लिए लिया लाइफलाइन

    अनंत कुमार ने तीसरे सवाल के जवाब के लिए ऑडियंस की मदद ली। ऑडियंस की मदद से उन्होंने इसका सही जवाब दे दिया। 

    22:22 (IST)31 Oct 2018
    दूसरे सवाल का दिया सही जवाब

    अनंत कुमार ने शो में पूछे गए दूसरे सवाल का भी सही जवाब दिया है। इस तरह उन्होंने 2000 रूपये जीत लिए। 

    22:21 (IST)31 Oct 2018
    पहले सवाल का दिया सही जवाब

    हॉट सीट पर बैठे पेशे से किसान अनंत कुमार ने शो में पहले सवाल का सही जवाब दिया है। 

    22:16 (IST)31 Oct 2018
    अनंत कुमार की पत्नी शो में मौजूद

    अनंत कुमार की पत्नी कंचन भी शो में पहुंची हुई हैं। 

    22:15 (IST)31 Oct 2018
    बिग बी हुए भावुक

    अनंत कुमार ने जब बताया कि एक किसान को कई तरह की समस्याएं होती हैं तो उनकी बातें सुनकर बिग बी भावुक हो गए। 

    22:11 (IST)31 Oct 2018
    किसान हैं अनंत कुमार

    अनंत कुमार खनके महाराष्ट्र के हिंगोली से आए हैं। अनंत कुमार पेशे से किसान हैं।

    22:02 (IST)31 Oct 2018
    अनंत कुमार खनके पहुंचे हॉट सीट पर

    अनंत कुमार खनके हॉट सीट पर पहुंच गए हैं।

    21:48 (IST)31 Oct 2018
    50 लाख जीत कर घर गए अविनाश

    अविनाश ने 1 करोड़ रूपये के सवाल का जवाब देने के लिए अपनी चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। इस सवाल के जवाब में वो थोड़ा कनफ्यूज हो गए थे। हालांकि शो में अपने जोड़ीदार की मदद लेने के बाद भी अविनाश इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। अविनाश ने इसी सवाल पर खेल को क्विट कर दिया। अब बिग बी ने उनसे कहा कि वो इस सवाल के जवाब को लेकर अंदाजा लगाए। तो अविनाश का अंदाजा गलत साबित हुआ। अविनाश 50 लाख जीत कर घर चले गए हैं।

    21:32 (IST)31 Oct 2018
    1 करोड़ के सवाल पर पहुंचे अविनाश

    अविनाश कुमार 1 करोड़ रूपये के सवाल पर पहुंच गए हैं। उनके पास एक लाइफलाइन अभी भी बाकी है।

    21:31 (IST)31 Oct 2018
    तीसरी लाइफ लाइन का किया इस्तेमाल

    50 लाख रूपये के सवाल पर अविनाश ने अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। इस सवाल के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली। यह जवाब सही हो गया और वो 50 लाख रूपये जीत गए। 

    21:28 (IST)31 Oct 2018
    25 लाख रूपये जीत गए अविनाश

    अविनाश कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 25 लाख रूपये जीत लिए हैं। 

    21:22 (IST)31 Oct 2018
    6 लाख 40 हजार जीते

    अविनाश 6 लाख 40 हजार जीत गए हैं।

    21:18 (IST)31 Oct 2018
    अविनाश ने सुनाई कविता

    अविनाश कविता लिखने के शौकिन भी हैं। बिग बॉस में अमिताभ बच्चन के सामने उन्होंने अपनी कविता पढ़ कर सुनाई है। अमिताभ बच्चन ने उनकी जमकर तारीफ की है। 

    21:16 (IST)31 Oct 2018
    3 लाख 20 हजार रूपये जीते अविनाश कुमार

    3 लाख 20 हजार रूपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर उन्होंने यह रकम हासिल कर लिया है।  यह खेल का दसवां प्रश्न था। 

    21:14 (IST)31 Oct 2018
    नौवें प्रश्न का दिया सही जवाब

    अविनाश ने 1 लाख 60 हजार रूपये जीत लिए हैं। अविनाश ने नौवें प्रश्न का का जवाब देकर यह रकम जीती

    21:11 (IST)31 Oct 2018
    दो लाइफलाइन है बची

    अविनाश ने अब तक अपनी दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। शो में अभी भी उनके पास दो लाइफलाइन है। 

    21:04 (IST)31 Oct 2018
    बिग बी ने की तारीफ

    शो के शुरुआत में बिग बी ने अविनाश और उनकी पत्नी रुचि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रुचि, अविनाश की ताकत हैं।