KBC Play Along 2018, 31st October 2018, Sony Liv App: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले और तेज उत्तर देकर अनंत कुमार खनके हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रूपये जीते हैं। अनंत कुमार खनके महाराष्ट्र के हिंगोली से आए हैं और वो पेशे से किसान हैं। अनंत कुमार ने बताया कि उनके गांव में शिक्षा का माहौल कम है। वो 13वीं क्लास तक ही पढ़े हैं। अमिताभ बच्चन ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अनंत कुमार ने कम सुविधाओं के बावजूद खुद को यहां तक पहुंचने के लिए तैयार किया जो काबिल-ए-तारीफ है। शो के दौरान अनंत कुमार खनके का एक वीडियो चलाया गया। इसमें उन्होंने कहा कि किसान की जिंदगी आसान नहीं होती। अगर बारिश ना हो तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश ना हो तो हमारे प्लेट में खाना भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि किसानों को पैसों को लेकर काफी परेशानियां होती हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में बिजली की व्यवस्था सही नहीं है।
24 घंटे में उन्हें सिर्फ 6 घंटे ही बिजली मिलती है और अगर बिजली की व्यवस्था सही हो जाए तो खेतों को ज्यादा पानी मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किसान को अपना परिवार चलाने के लिए बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साहूकार के कर्ज में डूबे होने की वजह से किसान को परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस शो में मैं 50 लाख रूपए जीत जाऊंगा तो मेरी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी लगाने के बाद भी मैं 50 लाख रूपये नहीं कमा सकता। बिग बी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की बड़ी समस्या है। अमिताभ ने जब किसान से पूछा कि कैसे गुजारा करते हैं आप तो उन्होंने कहा कि ऐसी ही हमारी जिंदगी है।
अनंत कुमार ने बताया कि गांव में पीने की पानी की किल्लत है और 1 किलोमीटर दूर जाकर उन्हें पानी लाना पड़ता है। अनंत कुमार की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने बताया कि वो 1 साल में 50 से 60 हजार रूपये तक ही कमा पाते हैं। जब उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी के गहनों को गिरवी रखकर अपना खर्च चलाते हैं तो बिग बी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने यह भी बताया कि अभी भी उनकी बीवी के गहने गिरवी रखे हुए हैं। बिग बी ने कहा कि आपकी कहानी सुनकर हम दुखी हैं और चिंतित भी। बिग बी ने शो में हाथ जोड़कर सरकार और अन्य लोगों से अपील की कि वो ऐसे किसानों की मदद करें।
उनसे पहले अविनाश कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपए जीते। 1 करोड़ रूपये के सवाल पर उन्होंने चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। अविनाश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपये के सवाल पर अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली। यह जवाब सही हुआ और अविनाश 50 लाख रुपए जीत गए। अविनाश कपड़े की फैक्ट्री में बतौर क्वालिटी कंट्रोलर कार्यरत हैं। शो के दौरान अविनाश के साथ काफी दिलचस्प बातें भी हुई। शो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने अविनाश की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी पत्नी रूचि उनकी प्रेरणा हैं।
अविनाश को कविता लिखने का शौक भी हैं। सेट पर बिग बी के कहने पर अविनाश ने अपनी कविता भी सुनाई जिसकी अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की। शो के दौरान अविनाश ने बताया था कि उनकी शादी के पांच साल हो गए हैं लेकिन वो अपनी पत्नी से सिर्फ 20 दिन ही मिल सके हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से पति-पत्नी को अलग-अलग शहर में जॉब करना पड़ा। दऱअसल हमारे घर का लोन 18 लाख रुपया हो गया था। जिसको हम दोनों पति पत्नी मिलकर चुकाते हैं। इस एपिसोड में अविनाश ने कहा कि खेल में जीते गए रकम से उनकी जिंदगी की परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
अनंत कुमार ने 3 लाख 20 हजार रूपये जीत लिए हैं।
अनंत कुमार ने बताया कि वो 1 साल में 50 से 60 हजार रूपये तक ही कमा पाते हैं। जब उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी के गहनों को गिरवी रखकर अपना खर्च चलाते हैं तो बिग बी भावुक हो गए। अनंत कुमार ने यह भी बताया कि अभी भी उनकी बीवी के गहने गिरवी रखे हुए हैं। बिग बी ने कहा कि आपकी कहानी सुनकर हम दुखी हैं और चिंतित भी। बिग बी ने शो में हाथ जोड़कर सरकार और अन्य लोगों से अपील की कि वो ऐसे किसानों की मदद करें।
अनंत कुमार ने नौवें प्रश्न का जवाब देकर 1 लाख 60 हजार रूपये जीत लिए। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होने एक और लाइफलाइन ली। उन्होंने अपने जोड़ीदार को वहां बुलाया। जोड़ीदार की मदद से उन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया।
अनंत कुमार ने क्रिकेट से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के लिए अपनी दूसरी लाइफलाइन ली। इसके सहारे उन्होंने 80 हजार रूपये जीत लिए।
शो का 7वां प्रश्न फिल्म से जुड़ा था। माधुरी दीक्षित के गाने के वीडियो को देखकर इस फिल्म की पहचान कर अनंत कुमार ने 40 हजार रूपये जीत लिए।
महाभारत से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर अनंत कुमार ने बीस हजार रूपये जीत लिए।
अनंत कुमार ने खेल के पहले पड़ाव पर सही जवाब देकर दस हजार रूपये जीत लिए।
अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी से जुड़े एक सवाल का जवाब देकर अनंत कुमार ने 5000 रूपये जीत लिए हैं।
अनंत कुमार ने तीसरे सवाल के जवाब के लिए ऑडियंस की मदद ली। ऑडियंस की मदद से उन्होंने इसका सही जवाब दे दिया।
अनंत कुमार ने शो में पूछे गए दूसरे सवाल का भी सही जवाब दिया है। इस तरह उन्होंने 2000 रूपये जीत लिए।
हॉट सीट पर बैठे पेशे से किसान अनंत कुमार ने शो में पहले सवाल का सही जवाब दिया है।
अनंत कुमार की पत्नी कंचन भी शो में पहुंची हुई हैं।
अनंत कुमार ने जब बताया कि एक किसान को कई तरह की समस्याएं होती हैं तो उनकी बातें सुनकर बिग बी भावुक हो गए।
अनंत कुमार खनके महाराष्ट्र के हिंगोली से आए हैं। अनंत कुमार पेशे से किसान हैं।
अनंत कुमार खनके हॉट सीट पर पहुंच गए हैं।
अविनाश ने 1 करोड़ रूपये के सवाल का जवाब देने के लिए अपनी चौथी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। इस सवाल के जवाब में वो थोड़ा कनफ्यूज हो गए थे। हालांकि शो में अपने जोड़ीदार की मदद लेने के बाद भी अविनाश इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। अविनाश ने इसी सवाल पर खेल को क्विट कर दिया। अब बिग बी ने उनसे कहा कि वो इस सवाल के जवाब को लेकर अंदाजा लगाए। तो अविनाश का अंदाजा गलत साबित हुआ। अविनाश 50 लाख जीत कर घर चले गए हैं।
अविनाश कुमार 1 करोड़ रूपये के सवाल पर पहुंच गए हैं। उनके पास एक लाइफलाइन अभी भी बाकी है।
50 लाख रूपये के सवाल पर अविनाश ने अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। इस सवाल के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली। यह जवाब सही हो गया और वो 50 लाख रूपये जीत गए।
अविनाश कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 25 लाख रूपये जीत लिए हैं।
अविनाश 6 लाख 40 हजार जीत गए हैं।
अविनाश कविता लिखने के शौकिन भी हैं। बिग बॉस में अमिताभ बच्चन के सामने उन्होंने अपनी कविता पढ़ कर सुनाई है। अमिताभ बच्चन ने उनकी जमकर तारीफ की है।
3 लाख 20 हजार रूपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर उन्होंने यह रकम हासिल कर लिया है। यह खेल का दसवां प्रश्न था।
अविनाश ने 1 लाख 60 हजार रूपये जीत लिए हैं। अविनाश ने नौवें प्रश्न का का जवाब देकर यह रकम जीती
अविनाश ने अब तक अपनी दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। शो में अभी भी उनके पास दो लाइफलाइन है।
शो के शुरुआत में बिग बी ने अविनाश और उनकी पत्नी रुचि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रुचि, अविनाश की ताकत हैं।