KBC Play Along, 22nd October 2018 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। केबीसी ने टीआरपी में भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। केबीसी के इस एपिसोड में 28 साल की बिमल ने 6 लाख 40 हज़ार की राशि जीती। वो 12 लाख 50 हज़ार के सवाल पर अटक गईं और उन्होंने गेम को छोड़ना बेहतर समझा। इसके बाद डॉ वंदना तनेजा ने हॉट सीट तक का सफर तय किया। वे अब तक 1,60,000 हज़ार रूपए जीत चुकी हैं।

केबीसी के पिछले एपिसोड में नोएडा की ऋचा तिवारी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 25 लाख की राशि जीती थी। इसके बाद हॉट सीट पर गुड़िया नाम की एनजीओ को चलाने वाले अजित कुमार और सांत्वना पहुंचे। दोनों ने अपने एनजीओ के सहारे हज़ारों लड़कियों को वेश्यावृति के अंधेरों से निकालकर एक बेहतर जीवन देने में मदद की है। अमिताभ बच्चन भी अजित और सांत्वना की हिम्मत से बेहद इंप्रेस्ड दिखे। वे 12,50,000 लाख रूपए जीतने में कामयाब रहे।

इससे पहले गजानन ने 50 लाख रूपए जीतने के बाद गेम को अलविदा कह दिया। इससे पहले एक महिला वकील प्रियंका सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं थीं।  प्रियंका सिंह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। प्रियंका सिंह ने शो के दौरान बताया कि कि वो जज बनना चाहती हैं। शो में प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपये जीते। 50 लाख रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के दौरान इंग्लैंड की महारानी कौन थीं? प्रियंका सिंह को इस सवाल का जवाब पता था, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं होने की वजह से उन्होंने इसी सवाल पर गेम को छोड़ दिया।