KBC Play Along, 18th October 2018 Episode LIVE Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। केबीसी ने टीआरपी में भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। केबीसी के इस एपिसोड में रवि कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने 25 लाख रूपए की राशि जीती। उन्होंने 50 लाख के सवाल पर गेम शो छोड़ दिया। रवि कुमार के बाद नोएडा की ऋचा तिवारी ने हॉट सीट तक का सफर तय किया। ऋचा अब तक 5000 रूपए जीत चुकी हैं।

इससे पहले गजानन ने 50 लाख रूपए जीतने के बाद गेम को अलविदा कह दिया। इससे पहले एक महिला वकील प्रियंका सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं थीं।  प्रियंका सिंह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। प्रियंका सिंह ने शो के दौरान बताया कि कि वो जज बनना चाहती हैं। शो में प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपये जीते। 50 लाख रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के दौरान इंग्लैंड की महारानी कौन थीं? प्रियंका सिंह को इस सवाल का जवाब पता था, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं होने की वजह से उन्होंने इसी सवाल पर गेम को छोड़ दिया।