KBC Play Along 2018, 17th october 2018, Sony Liv App: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 में गजानन ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने 50 लाख रूपए जीतने के बाद गेम को अलविदा कह दिया। गजानन के 50 लाख जीतने के बाद रवि कुमार हॉट सीट पर होंगे। इससे पहले एक महिला वकील प्रियंका सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं थीं। प्रियंका सिंह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। प्रियंका सिंह ने शो के दौरान बताया कि कि वो जज बनना चाहती हैं।
शो में प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपये जीते। 50 लाख रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के दौरान इंग्लैंड की महारानी कौन थीं? प्रियंका सिंह को इस सवाल का जवाब पता था, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं होने की वजह से उन्होंने इसी सवाल पर गेम को छोड़ दिया। इस सवाल का सही जवाब एलिजाबेथ 1 था। प्रियंका से पहले सिलिगुड़ी के आदित्य साहा गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब तो हुए थे लेकिन वो ज्यादा देर तक अमिताभ के सवालों का सामना नहीं कर पाए। 3 लाख 20 हजार के सवाल पर आदित्य साहा ने गलत जवाब दे दिया। इस तरह वो इस गेम में सिर्फ 10,000 रुपये ही जीत पाए और वापस लौट गए।