KBC 10, 28th September 2018 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। केबीसी का दसवां सीज़न दर्शकों के बीच अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो में देश भर से लोग इस गेम शो में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट का हिस्सा न बनने पर कई लोग टीवी स्क्रीन से ही गेम में पूछे गए सवालों का जवाब देते रहे हैं। इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीज़न ऐसे लोगों के लिए खास होने जा रहा है। SonyLIV एप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग फीचर के सहारे लोग बिना हॉट सीट का हिस्सा बने कई ईनाम जीत सकते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 का तीसरा हफ्ता चल रहा है। पिछले एपिसोड में कृतिका ने इस शो पर 6,40,000 रूपए जीतते हुए केबीसी का शो छोड़ दिया था। इसके बाद कौशिक चक्रवर्ती ने हॉट सीट तक का सफर तय किया था। इस एपिसोड में कौशिक ने शानदार खेल दिखाते हुए 6,40,000 रूपए जीते। अमिताभ बच्चन ने इसके बाद भारतीय नौसेना की ऑल वीमेन टीम का स्वागत किया। अमिताभ ने लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति पी और विजया देवी ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने का आमंत्रण दिया। स्वाति और विजया ने साथ में 3000 रूपए जीते और इसके बाद लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता हॉट सीट पर नज़र आईं। वर्तिका और पायल गेम खत्म होने तक 1,60,000 रूपए जीत चुकी थीं। वर्तिका और पायल की जोड़ी ने अपनी एक लाइफलाइन यानि जोड़ीदार लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया था।