KBC Play Along, 24th September 2018 Episode LIVE: कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में इस शो की रेटिंग्स के चलते सोनी टीवी को भी जबरदस्त फायदा पहुंचा है। माना जा रहा है कि ये शो इस साल भी दर्शकों के बीच अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो में देश भर से लोग इस गेम शो में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट का हिस्सा न बनने पर कई लोग टीवी स्क्रीन से ही गेम में पूछे गए सवालों का जवाब देते रहे हैं। इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीज़न ऐसे लोगों के लिए खास होने जा रहा है। SonyLIV एप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग फीचर के सहारे लोग बिना हॉट सीट का हिस्सा बने कई ईनाम जीत सकते हैं।

पिछले एपिसोड में वरूण धवन और अनुष्का शर्मा इस शो में पहुंचे। वरूण और अनुष्का के साथ ही साथ इस शो पर पद्मश्री सुधा वर्गिस भी पहुंची। अनुष्का, सुधा और वरूण इस शो मे जितना पैसा जीतेंगी वो सुधा की संस्था नारी गुंजन को डोनेट किया जाएगा। सुधा ने अपना जन्मदिन भी कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मनाया। सुधा दबे कुचले वर्ग और लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वरूण, सुधा और अनुष्का की जोड़ी ने 25,00,000 रूपए जीते। वही आज के एपिसोड में गुजरात की ईशिता ने शानदार खेल दिखाया और उन्होंंने 6,40,000 रूपए जीते। इसके बाद मध्य प्रदेश की अंजना महज 10,000 रूपए ही जीत पाईं।

https://www.jansatta.com/entertainment/