KBC 10 Play Along: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन-10 की शुरुआत 3 सितंबर से हो चुकी है। ये इस सीजन का दूसरा हफ्ता है, जिसमें कई प्रतियोगी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अगर आप भी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। साथी ही जीत सकते हैं आकर्षक ईनाम। दर्शक KBC Play Along के जरिए ये अवसर पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको Sony Liv App अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करनी होगी।
एप को डाउनलोड करने के बाद आपको KBC Play Along खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप ईमेल आईडी के जरिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। आपको यहां एक फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे का इंतजार करना होगा। जैसे ही शो में कोई प्रतियोगी हॉट सीट पर सवाल देखेगा। आपको भी अपने मोबाइल स्क्रीन पर वही प्रश्न दिखाई देगा। इसके लिए आपको रीफ्रेश करने की जरूरत नहीं है।
आप जैसे-जैसे प्रश्नों के सही जवाब देते जाएंगे, आपके प्वाइंट्स बढ़ते जाएंगे। एक दिन में आपको उतने ही प्रश्न मिलेंगे, जितने उस एपिसोड में पूछे गए होंगे। इसके साथ ही आप लीडर बोर्ड पर अपनी पोजीशन भी मेंटेन कर सकते हैं। आप अगर टॉप पर रहते हैं, तो Mahindra Marazzo जीतने का मौका पा सकते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट के रूप में आखिरी सप्ताह के शो का हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है।
अगर आप केबीसी को अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो सोनी टीवी के ऐप पर भी जा सकते हैं। शो को ऑनलाइन देखने के लिए आप sony Live पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इसे youtube पर लाइव देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं। KBC वीक डेज में रात 9 बजे आता है।