KBC 11 September 27, 2019 Episode : कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल शो कर्मवीर में अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठी थीं देश की जल देवी। पूरा देश अमला रुइया को जल देवी के नाम से जानता है। इसकी वजह ये है क्योंकि इन्होंने राजस्थान के 518 गांवों में पानी पहुंचाया। लाखों जिंदगी में पानी लाने वाली इस देवी के साथ केबीसी पर खेलने पहुंचे थे फिल्म Highway के एक्टर रणदीप हुड्डा। आपको बता दें कि रणदीप की एक्टिंग के बिग बी भी कायल हैं। ये बात खुद उन्होंने केबीसी के एक शो में भी कही थी। केबीसी खेलकर अमला जी 25 लाख रुपये जीतकर गईं।

कर्मवीर में आईं अमला रुइया ने अपने अथक प्रयास से न सिर्फ जल संरक्षण, संचय की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया बल्कि कई सूखाग्रस्त गांवों तक पानी पहुंचाया भी।

Live Blog

Highlights

    23:10 (IST)27 Sep 2019

    अमला रुइया केबीसी से 25 लाख रुपये जीत पाई। इसके बाद हूटर बज गया।

    23:09 (IST)27 Sep 2019
    25 लाख रुपये के लिए सवाल ये रहा

    1930 में महात्मा गांधी के प्रसिद्ध दांडी मार्च के साथ भारत में किस जन आंदोलन की शुरुआत हुई थी?
    सही जवाब: सविनय अवज्ञा आंदोलन

    22:50 (IST)27 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इनमें से कौन से पूर्व या वर्तमान कानून और न्याय मंत्री लोकसभा सदस्य के रूप में कभी नहीं चुने गए?
    सही जवाब: अरुण जेटली

    22:47 (IST)27 Sep 2019
    6 लाख 60 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इनमें से किस फिल्म किरदार ने इसे निभाने वाले अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जिताया?
    सही जवाब: महावीर सिंह फोगाट

    22:21 (IST)27 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान किस राज्य की जल संचय योजना है?
    सही जवाब: गुजरात

    22:20 (IST)27 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इस पक्षी को पहचानिए जो हरियाणा का राज्य पक्षी है?
    सही जवाब: काला तीतर

    22:17 (IST)27 Sep 2019
    80 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    यीशु मसीह की यह मूर्ति किस देश में है?
    सही जवाब: ब्राजील

    22:12 (IST)27 Sep 2019
    40 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    प्राचीन भारत में राजा की संप्रभुता निर्धारित करने के लिए किस यज्ञ में घोड़े को छोड़ा जाता था, उसके बाद उसकी बलि दी जाती थी?
    सही जवाब: अश्वमेध यज्ञ

    22:11 (IST)27 Sep 2019
    20 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    रिंग्स, अनीवन बार और पैरलेल बार ये सभी किस ओलंपिक स्पर्धा के अंतर्गत आते हैं?
    सही जवाब: जिम्नास्टिक

    22:10 (IST)27 Sep 2019
    10 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इनमें से कौन सी फिल्म मणि रत्नम ने बनाई है?
    सही जवाब: बॉम्बे

    22:09 (IST)27 Sep 2019
    5 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इनमें से किस शब्द का अर्थ कीमती पत्थर या रत्न होता है?
    सही जवाब: जवाहर

    21:48 (IST)27 Sep 2019
    3 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    इनमें से क्या इंस्टाग्राम का एक फीचर है जिसमें यूजर्स फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं जो 24 घंटे के बाद गायब हो जाता है?
    सही जवाब: स्टोरीज

    21:46 (IST)27 Sep 2019
    2 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    किस पेय के साथ फिल्टर शब्द के इस्तेमाल होने की संभावना सबसे ज्यादा है?
    सही जवाब: काफी

    21:45 (IST)27 Sep 2019
    1 हजार रुपये के लिए सवाल ये रहा

    मोहरा फिल्म् के एक गीत के अनुसार, इनमें से कौन से शब्द का प्रयोग धीरे धीरे गिरती बारिश के लिए होता है?
    सही जवाब: टिप टिप

    21:42 (IST)27 Sep 2019

    रणदीप 18 से ज्यादा गांवों में पानी लेकर गए। वहां की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया कि वह अगले साल गर्मी से पहले पेड़ लगाएंगे।

    21:41 (IST)27 Sep 2019
    KBC 11: Randeep Hudda on Hot Seat

    अमिताभ खुद रणदीप हुड्डा के फैन हैं। ऐश्वर्या के साथ फिल्म् करते हुए आप पाकिस्तान की सीमा में चले गए। वह एक लकड़ी के बॉक्स में काफी दिनों तक रहे। इसके काफी वजन भी उन्होंने घटाया।

    21:39 (IST)27 Sep 2019

    केबीसी कर्मवीर में आ चुके हैं हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार रणदीप हुड्डा

    21:35 (IST)27 Sep 2019
    बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली में ग्राउंड वाटर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है

    अमला रुइया आकार चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक हैं। उन्होंने राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार और हरियाणा में 365 चेक डैम बनाए हैं। बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली में ग्राउंड वाटर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।

    21:30 (IST)27 Sep 2019
    केबीसी कर्मवीर में आ चुकी हैं देश की जल देवी

    अब हमारे बीच आने वाली हैं कर्मवीर के खास शो में देश की जल देवी अमला रुइया. जल स्तर के मामले में हम दुनिया के 122 देशों में 120वें नंबर पर हैं। जहां इस तरह की समस्या खूंखार रूप ले चुकी है, वहीं अमला रुइया जैसी शख्सियत इसके समाधान पर काम कर रही हैं।

    21:26 (IST)27 Sep 2019

    इस सवाल का गलत जवाब देने के बाद जाहिदा जी गेम से बाहर हो गईं।

    21:25 (IST)27 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    महाकाव्य पृथ्वीराज रासो में पृथ्वीराज चौहान और मुख्य रूप से इनमें से किसके बीच हुए युद्ध का वर्णन मिलता है?
    सही जवाब: मुहम्मद गौरी

    21:23 (IST)27 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    पूर्व बॉलीबॉल खिलाड़ी विजया और पुसरला वेंकट रमन्ना किस भारतीय ओलंपियन के माता पिता हैं?
    सही जवाब: पीवी सिंधु

    21:20 (IST)27 Sep 2019
    80 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    यह संगीतज्ञ कौन सा संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं?
    सही जवाब: सरोद

    21:19 (IST)27 Sep 2019
    40 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    भारत के नए कानून के अनुसार, तीन बार तलाक बोलने पर दोषी मुस्लिम पति को अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?
    सही जवाब: तीन

    21:17 (IST)27 Sep 2019
    20 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    इंफोसिस के पहले सीईओ कौन थे?
    सही जवाब: नारायण मूर्ति

    21:14 (IST)27 Sep 2019
    10 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    यह गाना मूल रूप से किस फिल्म् से है?
    सही जवाब: मुकद्दर का सिकंदर

    21:13 (IST)27 Sep 2019
    5 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    लक्ष्मण भोग, मलीहाबादी, अप्पेमिडी, बंगानापल्ले, मराठवाड़ा और गीर केसर किस फल की किस्मे हैं?
    सही जवाब: आम

    21:11 (IST)27 Sep 2019
    3 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    सिर्फ 10 रुपये के नोटों से बनी एक गड्डी की कीमत 5010 रुपये है, तो गड्डी में कितने नोट होंगे?
    सही जवाब: 501

    21:10 (IST)27 Sep 2019
    2 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    इस कहावत के शुरू में इनमें से कौन से शब्द आएंगे— ... खतरा ए जान
    सही जवाब: नीम हकीम

    इस सवाल के जवाब के लिए जाहिदा जी ने आडिएंस पोल लाइफ लाइन लिया।

    21:08 (IST)27 Sep 2019
    1 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किस खाद्य पदार्थ पर आपको चांदी का वर्क मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है?
    सही जवाब: काजू कतली

    21:01 (IST)27 Sep 2019
    आज का खेल शुरू हुआ, अमिताभ बच्चन केबीसी की हॉट सीट पर आ चुके हैं

    KBC 11: हॉटसीट पर हैं इंदी कर्णाटक की जाहिदा रियाज हुंडेकर।

    20:55 (IST)27 Sep 2019
    Who is Amla Ruia?
    20:54 (IST)27 Sep 2019
    KBC 11 Recall: Anil Joshi win 6.40 Lakh

    हॉट सीट पर बैठे 68 साल के अनिल जोशी 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर वापस गए। वह समाजसेवी हैं और वृद्धों के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हॉट सीट पर आईं थीं एक ट्यूशन टीचर अश्विनी। वह महाराष्ट्र के कल्याण से थीं। वह 1 लाख 60 हजार रुपये इस गेम से जीत कर गईं।

    20:53 (IST)27 Sep 2019
    KBC Karmveer: amla ruia changed life of 518 villages of rajasthan

    अमला रुइया वैसे तो उत्तर प्रदेश में जन्मीं हैं लेकिन उन्होंने राजस्थान में सूखाग्रस्त गांवों पर काम किया और यहां के करीब 518 गांवों की जिंदगी बदल दी।