KBC 11, Sonakshi on KBC, Ruma Devi : कौन बनेगा करोड़पति में 20 सितंबर का शो कर्मवीर के साथ काफी स्पेशल रहा। इस मौके पर हॉटसीट पर करोड़पति बनने आई थीं राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी और उनकी मदद के लिए आईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। हालांकि रूमा देवी 12 लाख 50 हजार रुपए ही जीत पाईं, लेकिन एक सवाल का जवाब न देने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को पूरे सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। खुद अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें शो के दौरान तंज कसते हुए उनकी क्लास लगाई थी।
दरअसल सोनाक्षी और रूमा से केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेने गए थे। इस सवाल का जवाब सोनाक्षी को नहीं पता था और इसके लिए उन्होंने जनता की राय ली थी। सोनाक्षी के घर में उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। उनके घर का नाम भी रामायण है। सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश हैं इसके बावजूद वो इस सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। इसको लेकर शो के दौरान ही बिग बी ने उनकी क्लास ली जबकि शो के बाद ट्विटर,फेसबुक पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रूमा देवी को राष्ट्रपति से नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हो चुका है। उन्होंने अपनी मां से सीखी एप्लिक वर्क (Aplic work) कला को आगे बढ़ाते हुए कई महिलाओं को सशक्त बनाया है। रूमा देवी से पहले उत्तर प्रदेश के आकाश कुशवाहा 1 लाख 20 हजार रुपये जीतकर वापस गए थे।
Highlights
deleting_message
deleting_message
राजस्थान के बाड़मेर से केबीसी की हॉट सीट तक आईं रूमा देवी 12 लाख 50 हजार रुपए जीतीं। रूमा देवी का साथ देने के लिए सोनाक्षी भी मौजूद रहीं। खेल के दौरान ही रूमा देवी और सोनाक्षी ने चारों लाइफलाइन इस्तेमाल कर डालीं। रूमा देवी का सफर इस शो तक ही था। बता दें कि, रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। रूमा देवी ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया है।
बीडब्लूएफ का फाइनल जीत और पहली भारतीय बनने के लिए पीवी सिंधु ने किसे हराया था
जवाब- नोजोमी ओकुहारा
राजनीति में आने से पहले इनमें से कौन से मुख्यमंत्री अपने पिता के साथ जादूगरी का काम करते थे
जवाब- अशोक गहलोत
नरेश गोयल ने किस एयरलाइन की स्थापना 1993 में एयर टैक्सी के रूप में की थी, जिसे एयरलाइन का दर्जा बाद में मिला
जवाब- जेट एयरवेज
रामायण के अनुसार, हनुमार किसके लिए संजीवनी लेने गए थे
जवाब- लक्ष्मण
रूमा देवी और सोनाक्षी को इस सवाल के लिए एक्सपर्ट एडवाइस लाइफलाइन लेनी पड़ी।
इस फिल्म को पहचानिए जिसमें यह गीत है
जवाब- मैंने प्यार किया
इनमें से किस के साथ नॉन स्टिक बर्तनों को कोट किया जाता है
जवाब- टेफ्लॉन
रूमा देवी और सोनाक्षी ने इस सवाल से पहले प्लिप द क्वेश्चन लाइफलाइन ली। जिसके बदले दोनों के सामने नया सवाल आया।
इनमें से कौन से मुगल शासक महाराणा प्रताप के समकालीन थे
जवाब- अकबर
इस प्रकार की लोक चित्रकला किस जनजाति द्वारा बनाई जाती है
जवाब- मीणा
रूमा देवी और सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए 50:50 लाइफलाइन ली
क्लिप में दिख रहा मंदिर पहचानें
जवाब- केदारनाथ
इनमेंं से क्या एक कॉस्मेटिक ब्रांड, केंद्र में सत्ताधारी के प्रतीक और देवी सरस्वती के सम्मान है
जवाब- कमल
एक योगासन भुजंगासन के संदर्भ में भुजंग का क्या अर्थ है
जवाब- सांप
इस सवाल के लिए रूमा देवी और सोनाक्षी को लाइफलाइन लेनी पड़ी।
अगर आप कैर सांगरी खा रहे हैं तो आप असल में क्या खा रहे हैं
जवाब- हरी फलियां
नर्सरी राइम बा बा ब्लैक शीप में इनमें से किसका जिक्र है
जवाब- वुल
सोनाक्षी सिन्हा रूमा देवी की मदद के लिए आई हैं। रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। जानकारी के अभाव के चलते रूमा देवी ने ही अनुरोध किया था कि केबीसी खेलने के लिए उन्हें किसी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए रूमा देवी ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को मदद के लिए चुना।
राजस्थान के बाड़मेर की रूमा देवी हॉट सीट पर आ गई हैं। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। रूमा देवी ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए आकाश का सफर खत्म हो गया है। आकाश ने 1 लाख 60 हजार रुपए जीते।
गेमेक्सीन और डीडीटी इनमें से किस तत्व के महत्वपूर्ण यौगिक है
जवाब- क्लोरीन
इस सवाल का जवाब न पता होने के चलते आकाश ने गेम क्विट कर दिया।
1960 के रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह किस प्रतिस्पर्धा में चौथे नंबर पर रहे थे
जवाब- 400 मीटर
किस उत्तर भारतीय शहर को इत्र नगरी के रूप में जाना जाता है
जवाब- कन्नौज
ये शिक्षाविद कौन हैं?
जवाब- आनंद कुमार
कौन 2019 में लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने
जवाब- नवीन पटनायक
इससे पहले आकाश ने इसी सवाल को फ्लिप करने की लाइफ लाइन ली थी। जिसके लिए सवाल आया था...
मिर्जा सज्जाद अली और मीर रौशन अली प्रेमचंद की किस लघुकथा के दो मुख्य पात्र हैं
जवाब- शतरंज के खिलाड़ी
इस ऑडियो क्लिप को सुन फिल्म को पहचाने
जवाब- दामिनी
इस सवाल के जवाब के लिए आकाश को लाइफलाइन लेनी पड़ी। ऑडियंस की मदद से वह जवाब दे पाए।
कल यानी 19 सितंबर का खेल शो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के आकाश 5 हजार रुपए जीतने पर खत्म हो गया था। अब आज का शो अमिताभ बच्चन के सवालों और आकाश के जवाबों से शुरू होगा।
रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। जानकारी के अभाव में उनका केबीसी खेलना मुश्किल था। रूमा देवी ने ही अनुरोध किया था कि केबीसी खेलने के लिए उन्हें किसी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए रूमा देवी ने सोनाक्षी सिन्हा को मदद के लिए चुना।
आज टेलीकास्ट होने वाले शो में उत्तर प्रदेश के आकाश के बाद राजस्थान के बाड़मेर की रूमा देवी हॉट सीट पर आएंगी। सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे प्रोमो के मुताबिक, 20 सितंबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो में रूमा देवी आएंगी। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। उनकी मदद के लिए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी आएंगी।