KBC 11, Sonakshi on KBC, Ruma Devi : कौन बनेगा करोड़पति में 20 सितंबर का शो कर्मवीर के साथ काफी स्पेशल रहा। इस मौके पर हॉटसीट पर करोड़पति बनने आई थीं राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी और उनकी मदद के लिए आईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। हालांकि रूमा देवी 12 लाख 50 हजार रुपए ही जीत पाईं, लेकिन एक सवाल का जवाब न देने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को पूरे सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। खुद अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें शो के दौरान तंज कसते हुए उनकी क्लास लगाई थी।

दरअसल सोनाक्षी और रूमा से केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेने गए थे। इस सवाल का जवाब सोनाक्षी को नहीं पता था और इसके लिए उन्होंने जनता की राय ली थी। सोनाक्षी के घर में उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। उनके घर का नाम भी रामायण है। सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश हैं इसके बावजूद वो इस सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। इसको लेकर शो के दौरान ही बिग बी ने उनकी क्लास ली जबकि शो के बाद ट्विटर,फेसबुक पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रूमा देवी को राष्ट्रपति से नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हो चुका है। उन्होंने अपनी मां से सीखी एप्लिक वर्क (Aplic work) कला को आगे बढ़ाते हुए कई महिलाओं को सशक्त बनाया है। रूमा देवी से पहले उत्तर प्रदेश के आकाश कुशवाहा 1 लाख 20 हजार रुपये जीतकर वापस गए थे।

Live Blog

20:55 (IST)23 Sep 2019

deleting_message

20:52 (IST)23 Sep 2019

deleting_message

23:05 (IST)20 Sep 2019
समय समाप्ति की घोषणा के साथ रूमा देवी का सफर खत्म

राजस्थान के बाड़मेर से केबीसी की हॉट सीट तक आईं रूमा देवी 12 लाख 50 हजार रुपए जीतीं। रूमा देवी का साथ देने के लिए सोनाक्षी भी मौजूद रहीं। खेल के दौरान ही रूमा देवी और सोनाक्षी ने चारों लाइफलाइन इस्तेमाल कर डालीं। रूमा देवी का सफर इस शो तक ही था। बता दें कि, रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। रूमा देवी ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया है।

22:56 (IST)20 Sep 2019
12 लाख 50 हजार रुपए के लिए ये है 12वां सवाल

बीडब्लूएफ का फाइनल जीत और पहली भारतीय बनने के लिए पीवी सिंधु ने किसे हराया था

जवाब- नोजोमी ओकुहारा

22:41 (IST)20 Sep 2019
6 लाख 40 हजार रुपए के लिए ये है 11वां सवाल

राजनीति में आने से पहले इनमें से कौन से मुख्यमंत्री अपने पिता के साथ जादूगरी का काम करते थे

जवाब- अशोक गहलोत

22:24 (IST)20 Sep 2019
3 लाख 20 हजार रुपए के लिए ये है 10वां सवाल

नरेश गोयल ने किस एयरलाइन की स्थापना 1993 में एयर टैक्सी के रूप में की थी, जिसे एयरलाइन का दर्जा बाद में मिला

जवाब- जेट एयरवेज

22:21 (IST)20 Sep 2019
1 लाख 60 हजार रुपए के लिए ये है नौवां सवाल

रामायण के अनुसार, हनुमार किसके लिए संजीवनी लेने गए थे

जवाब- लक्ष्मण

रूमा देवी और सोनाक्षी को इस सवाल के लिए एक्सपर्ट एडवाइस लाइफलाइन लेनी पड़ी। 

22:19 (IST)20 Sep 2019
80 हजार रुपए के लिए ये है आठवां सवाल

इस फिल्म को पहचानिए जिसमें यह गीत है

जवाब- मैंने प्यार किया

22:10 (IST)20 Sep 2019
40 हजार रुपए के लिए ये है सातवां सवाल

इनमें से किस के साथ नॉन स्टिक बर्तनों को कोट किया जाता है

जवाब- टेफ्लॉन

रूमा देवी और सोनाक्षी ने इस सवाल से पहले प्लिप द क्वेश्चन लाइफलाइन ली। जिसके बदले दोनों के सामने नया सवाल आया। 

इनमें से कौन से मुगल शासक महाराणा प्रताप के समकालीन थे

जवाब-  अकबर

22:06 (IST)20 Sep 2019
20 हजार रुपए के लिए ये है छठा सवाल

इस प्रकार की लोक चित्रकला किस जनजाति द्वारा बनाई जाती है

जवाब- मीणा

रूमा देवी और सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए 50:50 लाइफलाइन ली

21:58 (IST)20 Sep 2019
10 हजार रुपए के लिए ये है पांचवां सवाल

क्लिप में दिख रहा मंदिर पहचानें

जवाब- केदारनाथ

21:57 (IST)20 Sep 2019
5 हजार रुपए के लिए ये है चौथा सवाल

इनमेंं से क्या एक कॉस्मेटिक ब्रांड, केंद्र में सत्ताधारी के प्रतीक और देवी सरस्वती के सम्मान है

जवाब- कमल

21:43 (IST)20 Sep 2019
3 हजार रुपए के लिए ये है तीसरा सवाल

एक योगासन भुजंगासन के संदर्भ में भुजंग का क्या अर्थ है

जवाब- सांप

इस सवाल के लिए रूमा देवी और सोनाक्षी को लाइफलाइन लेनी पड़ी।

21:40 (IST)20 Sep 2019
2 हजार रुपए के लिए ये है दूसरा सवाल

अगर आप कैर सांगरी खा रहे हैं तो आप असल में क्या खा रहे हैं

जवाब- हरी फलियां

21:39 (IST)20 Sep 2019
रूमा देवी के सामने 1 हजार रुपए के लिए ये है पहला सवाल

नर्सरी राइम बा बा ब्लैक शीप में इनमें से किसका जिक्र है

जवाब- वुल

21:30 (IST)20 Sep 2019
साथ देने आईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा रूमा देवी की मदद के लिए आई हैं। रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। जानकारी के अभाव के चलते रूमा देवी ने ही अनुरोध किया था कि केबीसी खेलने के लिए उन्हें किसी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए रूमा देवी ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को मदद के लिए चुना।

21:25 (IST)20 Sep 2019
हॉट सीट पर पहुंची रूमा देवी

राजस्थान के बाड़मेर की रूमा देवी हॉट सीट पर आ गई हैं। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। रूमा देवी ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया है। 

21:19 (IST)20 Sep 2019
खत्म हुआ आकाश का सफर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए आकाश का सफर खत्म हो गया है। आकाश ने 1 लाख 60 हजार रुपए जीते। 

21:19 (IST)20 Sep 2019
3 लाख 20 हजार रुपए के लिए ये है 10वां सवाल

गेमेक्सीन और डीडीटी इनमें से किस तत्व के महत्वपूर्ण यौगिक है

जवाब- क्लोरीन

इस सवाल का जवाब न पता होने के चलते आकाश ने गेम क्विट कर दिया। 

21:15 (IST)20 Sep 2019
1 लाख 60 हजार रुपए के लिए ये है 9वां सवाल

1960 के रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह किस प्रतिस्पर्धा में चौथे नंबर पर रहे थे

जवाब- 400 मीटर

21:13 (IST)20 Sep 2019
80 हजार रुपए के लिए ये है 8वां सवाल

किस उत्तर भारतीय शहर को इत्र नगरी के रूप में जाना जाता है

जवाब- कन्नौज

21:12 (IST)20 Sep 2019
40 हजार रुपए के लिए ये है 7वां सवाल

ये शिक्षाविद कौन हैं?

जवाब- आनंद कुमार

21:10 (IST)20 Sep 2019
20 हजार रुपए के लिए ये है 6ठा सवाल

कौन 2019 में लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने

जवाब- नवीन पटनायक

इससे पहले आकाश ने इसी सवाल को फ्लिप करने की लाइफ लाइन ली थी। जिसके लिए सवाल आया था...

मिर्जा सज्जाद अली और मीर रौशन अली प्रेमचंद की किस लघुकथा के दो मुख्य पात्र हैं

जवाब- शतरंज के खिलाड़ी

21:06 (IST)20 Sep 2019
10 हजार रुपए के लिए ये रहा 5वां सवाल

इस ऑडियो क्लिप को सुन फिल्म को पहचाने

जवाब- दामिनी

इस सवाल के जवाब के लिए आकाश को लाइफलाइन लेनी पड़ी। ऑडियंस की मदद से वह जवाब दे पाए। 

21:02 (IST)20 Sep 2019
आज 5 हजार रुपए से आगे के सफर पर निकलेंगे आकाश

कल यानी 19 सितंबर का खेल शो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के आकाश 5 हजार रुपए जीतने पर खत्म हो गया था। अब आज का शो अमिताभ बच्चन के सवालों और आकाश के जवाबों से शुरू होगा।

20:54 (IST)20 Sep 2019
मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा को चुना

रूमा देवी की शिक्षा केवल आठवीं तक हुई है। जानकारी के अभाव में उनका केबीसी खेलना मुश्किल था। रूमा देवी ने ही अनुरोध किया था कि केबीसी खेलने के लिए उन्हें किसी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए रूमा देवी ने सोनाक्षी सिन्हा को मदद के लिए चुना।

20:45 (IST)20 Sep 2019
शो में आएंगी रूमा देवी, सोनाक्षी करेंगी मदद

आज टेलीकास्ट होने वाले शो में उत्तर प्रदेश के आकाश के बाद राजस्थान के बाड़मेर की रूमा देवी हॉट सीट पर आएंगी। सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे प्रोमो के मुताबिक, 20 सितंबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो में रूमा देवी आएंगी। रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों 'नारी शक्ति पुरस्कार' मिल चुका है। उनकी मदद के लिए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी आएंगी।