KBC Play Along 2019: कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सिर्फ हॉटसीट पर ही नहीं आप घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। यहां आप KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं, इसके अलावा आपको हॉट सीट पर भी अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका मिल सकता है।  केबीसी सीजन 11 में अगर आप भी अगर हॉटसीट पर पहुंचना चाहते हैं तो घर पर ही मोबाइल पर KBC Play Along खेल सकते हैं।

केबीसी के मुताबिक, हर रोज 10 हजार तक कैश प्राइज इस गेम के जरिए जीत रहे हैं। इसके अलावा प्ले अलॉन्ग से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग कैश प्राइज जीत चुके हैं। तो अगर आप भी केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल कर लाखों रुपए जीतना चाहते हैं तो अपने फोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा सही जवाब देने पर ढेरों ईनाम जीतने का मौका भी है। लेकिन इन ईनामों तक पहुंचने के लिए कुछ रूल्स और रेगुलेशन्स का मानना भी जरूरी है। इस ऐप के जरिए घर बैठे पार्टिसिपेट करने वाले दर्शकों के लिए रूल औऱ रेगुलेशन की एक सूची जारी की गई है।

इस गेम को खेलने वालों को लिए PAP (Play Along Participant) को PAG (Play along game) के लिए सोनी लिव ऐप ( Sony Liv App) को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है। उसी समय तक इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।