KBC 11 2019 Play Along: केबीसी 11 का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसके जरिए लोगों के ज्ञान में वृद्धि तो हो ही रहा है साथ ही स्मार्टफोन पर इस गेम को प्ले अलॉन्ग के जरिए खेल कर ढेर सारा कैश भी लोग जीत रहे हैं। जैसे हॉटसीट पर बैठा व्यक्ति गेम को खेलता है और उसके बदले उसको धनराशि मिलती है वैसे ही प्ले अलॉन्ग खेलने वाले को भी प्वॉइंट्स मिलते हैं। लेकिन आप को हर सवाल का सही जवाब देना होगा। प्ले अलॉन्ग खिलाड़ी को भी उतना ही समय मिलता है जितना कि हॉटसीट पर बैठे व्यक्ति को।

प्ले अलॉन्ग खेल रोजाना 10 हजार लोग कैश जीतते हैं। वहीं लकी विनर्स को हॉटसीट पर बैठने का मौका भी मिलता है। अब तक लाखों से ज्यादा लोगों ने केबीसी प्ले एलॉन्ग घर बैठे सोनी लिव एप पर खेल कर कैश प्राइज जीता है। इस खेल को खेलने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसको खेलने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने फोन में सोनी लिव (Sony Liv) एप डाउनलोड कर लेना है अगर पहले से है तो उसे अपडेट करना पड़ेगा।

सोनी लिव ऐप डाउनलोड करने के बाद आपके फोन में ये ऐप खुलेगा। ऐप खुलते ही इसमें आपको अपना नाम पता और कुछ मुख्य जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद आप शो के साथ साथ केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल पाएंगे। घर बैठे केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेरों गिफ्ट्स और कैशप्राइज जीतने का सुनहरा अवसर है।

इसके लिए आपको करना ये है कि गेम शुरू होते ही हॉट सीट पर बैठे हर कंटेस्टेंट की तरह आपको भी सही जवाब देने होंगे। हर सही जवाब के लिए आपको पॉइन्ट्स मिलेंगे। इन पॉइन्ट्स को इकट्ठा करके आप भी इन विनर्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।