KBC 10 Play Along, 12 November 2018 Episode Updates : कौन बनेगा करोड़पति का आज खास एपिसोड चल रहा है। ‘केबीसी बच्चों के संग’ नाम के इस खास एपिसोड में तुषित ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का राउंड जीतते हुए हॉट सीट तक का सफर तय किया है। तुषित 11 साल के हैं और उन्होंने अपने पहले ही सवाल में ऑडियन्स पोल का सहारा लिया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि तुषित द्वारा जीती गई राशि को एफडी में डिपॉजिट करा दिया जाएगा और 18 साल का होने पर वे इस राशि का उपयोग कर सकते हैं। तुषित ने इस शो पर शानदार खेल दिखाते हुए 6,40,000 जीते और इसके बाद उन्होंने गेम से अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का राउंड जीतते हुए आदित्य बतरा ने हॉट सीट का सफर तय किया। आदित्य 11 साल के हैं और अब तक शो पर 10,000 हजार रूपए जीत चुके हैं। अब आदित्य अमिताभ के साथ अगले एपिसोड में अपने गेम को आगे बढ़ाएंगे।
तुषित ने शानदार गेम दिखाते हुए 6 लाख 40 हजार की राशि जीती। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट को आदित्य बतरा ने जीता और वे हॉट सीट तक पहुंचे।
केबीसी बच्चों के संग नाम के इस खास एपिसोड में तुषित ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का राउंड जीतते हुए हॉट सीट तक का सफर तय किया है। तुषित 11 साल के हैं और उन्होंने अपने पहले ही सवाल में ऑडियन्स पोल का सहारा लिया।