KBC 11 August 20, 2019 Episode Live Updates: अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के गेम शो के सीजन 11 के दूसरे दिन का एपिसोड भी खत्म हो गया। आज के दिन की शुरुआत चित्रलेखा राठौर के साथ हुआ था, वह 6 लाख 40 रुपये जीतकर वापस लौट गईं। नए कंटेस्टेंट के तौर पर हॉट सीट पर आए विवेक भगत। वह भी गलत जवाब के कारण सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत सके। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फास्ट के जरिए हॉट सीट पर पहुंची हैं उदयपुर की सरोज सिसोदिया। केबीसी में कल के एपिसोड की झलक देखकर लग रहा है कि सरोज भी सिर्फ 6 लाख 40 रुपये जीतकर लौटेंगी। हालांकि उनको 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछते अमिताभ बच्चन दिख रहे हैं। लेकिन इसके बाद रवि एक नए कंटेस्टेंट को भी हॉट सीट पर दिखाया गया है। आगे का हाल जानने के लिए कल फिर हमारे लाइव ब्लॉग पर रात 9 बजे आइए…
आप इस शो को Sony Liv एप के जरिए घर बैठे भी खेल सकते हैं। यहां kbc play along के जरिए आप न सिर्फ सही जवाब के बदले प्वाइंट्स जीतेंगे बल्कि आपको हॉट सीट पर पहुंचने का मौका भी मिल सकता है।


केबीसी में आज का दिन खत्म हुआ। हॉटसीट पर उदयपुर की सरोज सिसोदिया पर हैं। वह अभी तक दो प्रश्नों का सही जवाब देकर 2 हजार रुपये जीत चुकी हैं। अब आगे का खेल कल रात 9 बजे फिर शुरू होगा।
इनमें से किस टीवी शो ने ये कैचफ्रैच मशहूर कर दिया...कितने प्रतिशत भारतीय
दस का दम
डील या नो डील
फास्टेस्ट फैमिली फर्स्ट
खेलो जीतो जियो
सही जवाब— दस का दम
इनमें से क्या एक मुहावरा है, जिसका अर्थ है नीयत ठीक नहीं होना
जिगर में लोचा होना
दिल में खोट होना
दिमाग में पंगा होना
बदन में हरकत होना
सही जवाब— दिल में खोट होना
सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंची सरोज सिसोदिया.
अब एक बार फिर से हॉट सीट के लिए होगा फास्टेस्ट फिंगर फास्ट...
विवेक सही जवाब नहीं दे पाए और वह सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत पाए।
कर्नाटक के विजयपुर में स्थित इस मकबरे को पहचानिए...
बीबी का मकबरा
सफदरजंग का मकबरा
गोल गुंबद
अकबर का मकबरा
सही जवाब— गोल गुंबद
विवेक के पास कोई भी लाइफ लाइन नहीं बची है।
9वां प्रश्न 1 लाख 60 हजार के लिए...
जूडो
मोटर रेसिंग
चेस
साइकिलिंग
सही जवाब— मोटर रेसिंग
विवेक ने आस्क द एक्सपर्ट का विकल्प चुना। पंकज पचौरी जी ने सही जवाब देते हुए बताया कि निकी लाउदा मोटर रेसिंग खेल के खिलाड़ी थे।
सारंगी
मैन्डोलिन
संतूर
वायलिन
सही जवाब— संतूर
विवेक ने इस सवाल को बदलने का विकल्प चुना।
इनमें से किस अविष्कार और अविष्कारक की जोड़ी सही नहीं है
कंप्यूटर'— चार्ल्स बैबेज
हवाई जहाज— राइट ब्रदर्स
डायनामाइट अल्फ्रेड नोबेल
टेलीफोन— थॉमस एडिसन
सही जवाब— टेलीफोन— थॉमस एडिसन
इनमें से कौन सा यूट्यूब चैनल 100 मिलियन सबस्क्राइबर के आंकड़े को छूने वाला चैनल बना?
प्यूडीपाई
टी—सीरीज
जस्टिन बीबर
WWE
सही जवाब— टी—सीरीज
मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाने वाले इस जीव को पहचानिए...
पेंगुइन
सील
वालरस
एमू
सही जवाब— पेंगुइन
पांचवां प्रश्न 10 हजार रुपये के लिए
प्लेयर अन्नोन्स बैटलग्राउंड्स
प्लेयर अंडर बैटलग्राउंड
प्ले अन्नोन बैंडिट्स एंड घोस्टस
पॉवरफुल बिग गोलीस
सही जवाब— प्लेयर अन्नोन्स बैटलग्राउंड्स
इस सवाल के लिए विवेक ने आॅडिएंस पोल लिया।
कन्याकुमारी किस राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु है?
केरल
तमिलनाडु
कर्नाटक
आंध्रप्रदेश
सही जवाब— तमिलनाडु
विवेक भगत ने 50—50 लाइफ लाइन लिया।
आमतौर पर इनमें कौन से भारतीय गेंदबाज गेंद फेंकने के लिए छोटा रनअप लेते हैं
बुमराह
शमी
भुवनेश्वर
कुलदीप
सही जवाब— कुलदीप यादव
किस परिवार के तीन सदस्य फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से... में मुख्य भूमिकाओं में हैं?
कपूर
रोशन
पटौदी
देओल
सही जवाब— देओल
इनमें से क्या सीटी मारता है?
फ्रिज
टोस्टर
प्रेशर कुकर
अवन
सही जवाब— प्रेशर कुकर
विवेक हमेशा यूपीएससी में जाने के लिए इच्छुक थे, हालांकि उन्हें अपने माता—पिता के कहने पर बीटेक का कोर्स करना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
एक और फास्टेस्ट फिंगर फास्ट किया गया। इसमें सबसे तेज और सही जवाब दिया— विवेक भगत ने
चित्रलेखा ने कौन बनेगा करोड़पति से 6 लाख 60 हजार रुपये जीते।
महाभारत के अनुसार, शकुंतला ने दुष्यंत से किस ऋषि के आश्रम में पहली बार भेंट की थी?
व्यास
विश्वामित्र
कण्व
ऋष्यशृंग
सही जवाब—कण्व
इस सवाल का जवाब न देकर चित्रलेखा जी ने गेम छोड़ दिया।
बॉम्बे का गोवालिया टैंक मैदान, 1942 की किस प्रमुख स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत का केंद्र था?
भारत छोड़ो आंदोलन
खिलाफत आंदोलन
असहयोग आंदोलन
सविनय अवज्ञा आंदोलन
सही जवाब— भारत छोड़ो आंदोलन
चित्रलेखा ने इस सवाल के लिए 50—50 लाइफ लाइन का प्रयोग किया।
फिल्म दुनिया की इसमें से किस शख्सियत ने आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीता है
रेसूल पुकुट्टी
ए आर रहमान
गुलजार
बॉम्बे जयश्री
सही जवाब— बॉम्बे जयश्री
चित्रलेखा जी ने इसके लिए एक्सपर्ट एडवाइस की लाइफ लाइन ली। उनकी मदद की मशहूर पत्रकार पंकज पचौरी ने।
मार्च 2019 में भारत ने मिशन शक्ति की सफलता की घोषणा, जो इनमें से किस वस्तु को नष्ट करने की क्षमता देती है?
पनडुब्बी
विमानवाहक पोत
सतह से हवा में मार करने वाली प्रक्षेपास्त्र
उपग्रह
सही जवाब— उपग्रह
चित्र लेखा ने इस प्रश्न के लिए फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।
इस भारतीय खिलाड़ी को पहचानें?
ललिता बाबर
दूती चंद
सुधा सिंह
हिमा दास
सही जवाब— हिमा दास
1. अनुष्का विराट
2. प्रियंका, निक
3. सोनम, आनंद
4. दीपिका, रणवीर
सही जवाब— प्रियंका निक