Karenjit Kaur – The Untold Story of Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्म ‘करणजीत कौर – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ का पहला गाना सामने आया है। कुछ वक्त पहले बायोपिक को लॉन्च किया गया है। दर्शकों ने सनी की काहानी को काफी पसंद किया है। इसके बाद अब सारीज से एक गाना सामने आया है। गाने के बोल हैं- ‘इट्स हॉट’। गाने में सनी लियोनी कई जगहों पर बहुत क्यूट लग रही हैं। तो कई जगहों पर सनी का बोल्ड अंदाज भी प्रस्तुत किया गया है। गाने में हॉलीवुड भी दिखाया जाता है। सनी गाने में मस्ती भरे अंदाज में झूमती-गाती दिख रही हैं।
इस गाने को नमह पिक्चर्स और फ्रेश लाइम फिल्म्स ने क्रिएट किया है। आदित्य दत्ता ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। गाने को अपनी आवाज दी है नक्विता डिसूजा ने। लिरिक्स लिखे हैं तलाज, ट्रे इवाल्ड, विद्या सेतु, राहुल पोपावाला और अनंत ने। म्यूजिक तलाज का ही है। इस गाने के हिंदी बोल अनंत ने लिखे हैं। इससे पहले खबर थी कि सनी लियोनी की बायोपिक ‘करणजीत कौर’ रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी की फिल्म तमिलरॉकर्स नाम की एक वेबसाइट द्वारा लीक कर दी गई थी।
इस बायोपिक में सनी खुद ही अपना किरदार निभा रही हैं। बायोपिक की कहानी में बताया गया है कि किस प्रकार से सनी की एंट्री एडल्ट इंडस्ट्री में हुई। इस दौरान उन्होंने कैसी-कैसी दिक्कतें झेलीं और फिर वह अब एक बॉलीवुड स्टार बन गईं।