सैफ और करीना के बेटे तैमूर अपनी क्यूटनेस और लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। तैमूर को हाल ही में अर्पिता खान की हालोवीन पार्टी में देखा गया था। इस पार्टी में तैमूर ने बैटमैन की शर्ट पहनी थी। तैमूर के इंस्टाग्राम पर कई फैन क्लब हैं और कई लोगों का मानना है कि तैमूर अपने माता पिता से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान ने माना भी था कि तैमूर घर के सबसे बड़े स्टार हैं। लेकिन सैफ चाहते हैं कि वह एकदम नार्मल लाइफ जिएं और वे नहीं चाहते कि मीडिया लगातार तैमूर पर अटेंशन रखे।
कुछ समय पहले करीना अपने बेटे के बारे में बात करती हुई भी नज़र आईं थी। इस इंटरव्यू के दौरान करीना के साथ सोनम और स्वरा भास्कर भी मौजूद थीं। करीना से सवाल किया गया कि ‘आपको क्या लगता है कि तैमूर किसकी तरह दिखता है?’ इस पर सोनम और स्वरा का कहना था कि तैमूर करीना की तरह दिखते है वहीं करीना ने कहा था कि ‘वो अब धीरे धीरे अपने पिता की तरह दिखाई देने लगा है और तैमूर की आंखें भी जापान के समुराई की तरह लगती हैं।’
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने भी तैमूर की आंखों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘उसकी(तैमूर अली खान) की आंखों से ही पता चलता है कि वह मासूम है। कुछ भी छिपा नहीं है, लेकिन हां मैं उसके लिए परेशान रहता हूं। मैं और करीना पहले ही उसको मिलने वाले स्टारडम और अटेंशन के बारे में डिस्कस कर चुके हैं और हमने फैसला लिया है कि हम उसे लंदन के किसी अच्छे बोर्डिंग स्कूल में भेजेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह ट्रिक काम करेगी। इस बात पर परिवार के बाकी सदस्यों की भी सहमति है। करीना बहुत अच्छी मां हैं, और मुझे नहीं लगता कि करीना इस बात से खुश होंगी कि उसका करियर बर्बाद हो जाए।’