बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। हर वक़्त सुर्ख़ियों में रहने वाले तैमुर को लोग उनके जन्मदिन पर बधाइयाँ दे रहे हैं। तैमूर के चौथे जन्मदिन पर उनकी मां करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में करीना ने तैमूर के लिए दुआएं मांगते हुए लिखा कि जो चीज़ तुम्हें खुशी दे तुम वहीं करो। करीना कपूर ने तैमूर की एक बेहद ही क्यूट सी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो हाथ में चारा उठाए नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरा बच्चा… मैं तुम्हारे चार साल के हो जाने पर खुश हूं। तुम जो करना चाहते हो उसके लिए तुम्हारे पास दृढ़ संकल्प, फोकस और समर्पण है.. जैसे तुम घास उठाकर गाय को खिला रहे हो। मेरे मेहनती बच्चे भगवान तुम्हें खूब आशीर्वाद दें.. अपने सपनों का पीछा करते रहना और अपने जीवन में वो सबकुछ करना जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी कभी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज़्यादा प्यार नहीं करेगा.. हैप्पी बर्थडे बेटा.. मई टिम।’
करीना ने इस फोटो के अलावा तैमूर की कई सारी फोटोज से बनी एक वीडियो भी शेयर की है। तैमूर के जन्मदिन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। तैमूर की मासी करिश्मा कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान, टिम।’
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, पूनम दमानिया, पुनीत मल्होत्रा और अर्जुन कपूर ने भी तैमूर को बर्थडे विश किया है। आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के चार सालों बाद 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। तैमूर शुरू से ही लाइमलाइट में रहे हैं। तैमूर पापाराजी के फेवरेट हैं।
हाल ही में तैमूर अपनी मां के साथ स्पॉट हुए थे जहां उन्होंने पापाराजी को तस्वीरें लेने से मना कर दिया था। उन्होंने गुस्से में कहा था कि मेरी तस्वीर मत लो और घूसा दिखाया था। जब इसके बाद भी लोग नहीं माने तो उन्होंने सबको अपना पैर दिखाया था। हालांकि कभी कभार उनकी इन हरकतों से लोग ट्रोल भी करने लगते हैं।