बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के छोटे से नवाब तैमूर अली खान अब पॉपुलर स्टार किड की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके चलते तैमूर की कई सारी क्यूट पिक्चर्स इन दिनों इंटरनेट पर वायरेल हो रही हैं। वहीं कई बार तैमूर मॉम करीना के साथ स्पॉट हो जाते हैं और लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर अट्रेक कर लेते हैं। हाल ही में करीना अपने नन्हे नवाब तैमूर के साथ अपनी मम्मी बबीता के घर के सामने दिखीं। इस दौरान तैमूर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहे थे। तैमूर को उनकी नैनी ने पकड़ा हुआ था, वहीं करीना कपूर अपने जिम सूट में थीं।
बता दें, इन दिनों करीना कपूर खान अपनी अप-कमिंग फिल्म ‘वीरे दी वैडिंग’ के लिए परफेक्ट फिट शेप में वापिस आने की तैयारी कर रही हैं। इसके चलते वह तैमूर को अपनी नानी बबीता के पास छोड़ जाती हैं।
इससे पहले तैमूर की बालकनी में झूला झूलते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल हुई। हर फोटो की तरह इस लेटेस्ट तस्वीर को भी लोग ने काफी पसंद किया। इससे पहले उन्हें टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए देखा गया है। करीना कहती हैं कि वो और उनके पति सैफ अली खान हमेशा इस बात पर बहस करते हैं कि तैमूर किसकी तरह ज्यादा दिखता है। इसके बाद निश्चित तौर पर सैफ और मैं बहस करने लगते हैं कि वो ज्यादा पटौदी है और मैं कहती हूं नहीं वो कपूर की तरह है। लेकिन बेशक उसकी समुद्र की तरह नीली आंखे जो उसे अपने दादा (रणधीर कपूर) और लोलो (करिश्मा कपूर) से मिली हैं वो काफी अमेजिंग है।
इससे पहले करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान की नजर उतारने वाले एक किन्नर को 51 हजार रुपए दिए थे। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, करीना और कपूर खानदान ने तैमूर की नजर उतारने के लिए एक रीति पूरी कराई थी। इसके लिए एक किन्नर को बुलाया गया था। किन्नर ने तैमूर की नजर उतारी और बदले में उसने तैमूर की मां से 51 हजार रुपए लिए। अब सोशल मीडिया में इस बात का खूब जिक्र किया जा रहा कि आखिर तैमूर अपने जन्म से ही इतनी चर्चा में रहा है कि उसे नजर तो लग ही गई होगी। इसलिए तैमूर की नजर उतारना तो काफी जरूरी हो गया था।