पिछले दिनों सारा अली खान अपने छोटे भाई तैमूर अली खान की डॉल को हाथों में पकड़े बेहद खुश देखी गई थीं। एक्ट्रेस शो सारेगामापा सिंगिंग रिएलिटी शो में अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के प्रमोशन के लिए सुशांत सिंह राजपूत के साथ आई थीं। शो में सारा को तैमूर की शक्ल की डॉल गिफ्ट की गई थी। इस डॉल को देख कर सारा चौंक गई थीं। सोशल मीडिया पर तैमूर काफी पॉपुलर हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान तैमूर की इस पॉपुलैरिटी को लेकर काफी चिल नजर आते हैं। लेकिन लगता है कि तैमूर की दादी तैमूर की छोटी सी उम्र में ही इतनी पॉपुलैरिटी को ठीक नहीं मानतीं।
ऐसे में एक रिपोर्ट में सोर्स के मुताबिक, ‘सारा शो में तैमूर के डॉल को देख काफी चौंक गई थीं। हालांकि घर में तैमूर और उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी को लेकर सैफ और उनकी मॉम शर्मिला टैगोर के बीच इस इशू पर बात हुई थी। शर्मिला जी अपने बच्चों की जिंदगी में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं करतीं। लेकिन 2 साल के तैमूर के यूं लाइमलाइट में आने से वह चिंतित हैं। ऐसे में उनका मानना है कि इस मामले में थोड़ा बचाव करना जरूरी है। ताकि तैमूर अपनी नॉर्मल लाइफ जी सके।’
https://www.instagram.com/p/Bq1e6SkAatt/
बता दें, सैफ अली खान बेटे तैमूर के सोशल मीडिया अटेंशन को लेकर बेफिक्र नजर आते हैं। इस बाबत एक रिपोर्ट में सैफ अली खान ने बताया था, ‘मैं इस बात से जरा भी परेशान नहीं होता हूं, मुझे नहीं लगता कि इतना ज्यादा मैटर करता है। मुझे लगता है यह जल्द ही ठीक हो जाएगा।’
https://www.instagram.com/p/Bq1U82Wg3ct/

सोर्स : डेलीहंट