लैक्मे फैशन वीक 2016 सब्यसाची के शो के साथ ही खत्म हो गया। सब्यसाची के शो में करीना कपूर खान ने रैंप पर वॉक करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शो में करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण भी पहुंची हुई थी। शो में करीना कपूर ने बेबी बंप के साथ रैंप पर वॉक किया। जब करीना वॉक कर रही थीं, तो दीपिका और करिश्मा पहली ही लाइन में बैठी हुई थीं। करीना कपूर जैसे ही बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरीं तो करिश्मा और दीपिका ने बाकी लोगों के साथ तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। ट्विटर पर Abira Dhar ने फैशन शो का एक वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड स्टार करीना कपूर के लिए इस बार रैंप पर वॉक करना एक बेहद ‘खास’ अनुभव रहा, क्योंकि इस बार वह सिर्फ अपने अलग अंदाज के साथ नहीं बल्कि अपने ‘बेबी बंप’ के साथ वॉक कर रही थीं। करीना ने भावुक होते हुए कहा कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ रैंप पर वॉक की है। करीना ने सब्यसाची के हालिया संग्रह के परिधान पहनकर रैंप पर वॉक की। इसके साथ ही लैक्मे फैशन वीक के विंटर:फेस्टिवल 2016 का समापन हो गया।
‘की एंड का’ की स्टार करीना ने भारी कढ़ाई वाला हरे रंग का लहंगा और कुर्ती स्टाइल की चोली पहनी थी। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। अपने इस लुक में वह राजसी दुल्हन लग रही थीं। उनके इस शाही अंदाज में खूबसूरत मांगटीका चार चांद लगा रहा था।
Read Also: रैंप पर दिखा प्रेग्नेंट बेगम बेबो का रॉयल लुक, बेबी बम्प के साथ आईं नजर
.@deepikapadukone cheering for the designer @sabya_mukherjee and his muse #KareenaKapoor @LakmeFashionWk @TheQuint pic.twitter.com/bZxQzkMD89
— Abira Dhar (@AbiraDhar) August 28, 2016
(Video Source- twitter.com/AbiraDhar)
Read Also: रैंप पर ‘बेबी बंप’ के साथ वॉक करते हुए करीना हुईं भावुक, कहा- यादगार रहेगी ये वॉक
More pictures of Deepika Padukone and Karisma Kapoor chatting at the show. #LakmeFashionWeek (Tfs @bollywood_life) pic.twitter.com/inkrYaC63L
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) August 28, 2016

