बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। करीना कपूर खान फैशन ऑइकन हैं और अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। घर से निकलते हैं करीना कपूर खान के लुक्स लाइमलाइट में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही अब देखने को मिल रहा है।
करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार और फिटनेस को पूरा समय दे रही हैं। ऐसे में हाल ही में बेबो अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को स्कूल ड्रॉप करने के लिए पहुंचीं। लॉकडाउन के बाद सभी के स्कूल कॉलेज खुल चुके हैं और अब सभी बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। ऐसे में बेटे तैमूर को स्कूल छोड़ने के लिए करीना खुद पहुंचीं।
हमेशा की तरह इस दौरान भी करीना कपूर को स्पॉट करने के लिए पैपराजी की भीड़ लग गई। ऐसे में करीना कपूर खान के लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं। करीना कपूर हॉट पैंट्स पहने बिंदास अंदाज में बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए पहुंचीं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। करीना कपूर बेटे तैमूर को स्कूल बैग टांगने में मदद करती दिखाई दीं।
यूनीफॉर्म में तैमूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि तैमूर करीना के बड़े बेटे हैं। 21 फरवरी 2021 को करीना कपूर ने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया था। कुछ ही दिनों बाद जहांगीर का एक साल के होने वाले हैं। जहांगीर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। करीना कपूर से पहले सैफ अली खान की एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी हुई थी, हालांकि कुछ सालों बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। जहां अमृत से सैफ के दो बच्चे है बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान तो वहीं करीना से भी सैफ के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
करीना कपूर ने शादी का फैसला तब लिया था जब उनका करियर पीक पर था। करीना ने बताया था कि उनकी मुलाकात ‘टशन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन उन्होंने सैफ का शादी का प्रपोजल दो बार रिजेक्ट कर दिया था।