एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। इसके चलते करीना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होनी हैं। इसके चलते बेबो बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। करीना एयरपोर्ट पर ग्रे कलर के स्वेट शर्ट में नजर आईं। वहीं साथ में उन्होंने ब्लू जीन्स पहनी हई थी। तैमूर भी एयरपोर्ट लुक में बहुत क्यूट लग रहे थे। तैमूर मॉम करीना की गोदी में लाइन पैजामा सूट पहने हुए नजर आए।
आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे क्यूट स्टार किड हैं। वहीं उनकी दिनों दिन फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। कभी तैमूर अपनी मम्मी के साथ नानी के घर जाते हुए दिख जाते हैं, तो कभी बुआ सोहा अली खान की गोद भराई की रस्म वाली तस्वीरों में छा जाते हैं। अब उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A post shared by Paperazzi Magazine (@paperazzimagazine) on
हाल ही में तैमूर की ब्लैक कुर्ते वाली एक तस्वीर खूब वायरल हुई। तैमूर ब्लैक कुर्ता पहने हुए हैं जिसमें वह प्योर पटौदी लग रहे हैं। तैमूर की इन तस्वीरों को देख कर आप ‘सो क्यूट’ कहे बगैर रह नहीं पाएंगे। तैमूर की ये तस्वीर उनके सोशल मीडिया फैंस को बहुत पसंद आ रही है। हाल ही में तैमूर अपनी बुआ के बेबी शावर में अपनी मॉम करीना के साथ आए थे। वहीं उनकी मासी करिश्मा भी थीं। इस दौरान सोहा अली खान ने अपने सोशल अकाउंट से बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही तैमूर के साथ भी सोहा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बहुत ही प्यारे लग रहे थे।
Like father like son #taimuralikhan #taimur #saifalikhan #taimuralikhanpataudi
A post shared by SRK BEBO (@srkbebofficial) on
A post shared by Queen and princess (@kareena_dorra) on
A post shared by Ranbir | Parineeti | Universe (@ranbirpariendless) on