इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन है। उसकी कोई भी नई तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। नन्हा तैमूर शहर में रहे या ना रहे पपरांजी उसका पीछा नहीं छोड़ती है। हाल ही में तैमूर सात महीने का पूरा हुआ है। इस समय अपने पैरेंट्स के साथ तैमूर स्विटरलैंड में छुट्टियां बिता रहा है। यह उसका पहला विदेशी वेकेशन है। जब से पटौदी परिवार स्विटरलैंड पहुंचा है उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर में करीना और सैफ फैंस के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं छोटा तैमूर अपने स्टॉलर में बैठकर अपने खिलौने के साथ खेल रहा है।
लेटेस्ट फोटो में करीना बिना मेकअप के नजर आ रही हैं वहीं सैफ अपने डैपर लुक में दिख रहे हैं। सैफ को करीना का बिना मेकअप वाला लुक काफी पसंद है। इससे पहले भी करीना, सैफ और तैमूर की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें तीनों एक ही फ्रेम में नजर आए थे। जब से तैमूर का जन्म हुआ है वो सुर्खियों में बना रहा है। उसके नाम पर उठे विवाद से लेकर वो ज्यादा पटौदी है या कपूर विवाद तक फैंस इस स्टारकिड की हर खबर को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर ने माना था कि तैमूर में कपूर के बेस्ट जींस हैं। फिर चाहे उसकी नीली आंखे हों या क्यूट लुक्स। उसके पास निश्चित तौर पर कपूर जींस हैं।
https://www.instagram.com/p/BXgWXHblkvj/
https://www.instagram.com/p/BXgDN7xD43e/
इससे पहले करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर के अंदर परफेक्ट कपूर के जींस हैं। तैमूर को विरासत के तौर पर कपूर और पटौदी के बेस्ट जींस मिले हैं। पहले से ही यह स्टार किड सभी की आंखों का तारा बन गया है। उसे बॉलीवुड का सबसे क्यूट स्टार किड माना जाता है।
अपने नाती के बारे में बात करते हुए रणधीर ने कहा कि वो ज्यादा रोता नहीं है लेकिन काफी शरारती और स्मार्ट बच्चा है। रणधीर ने कहा- मुझे अपने नाती और नातिनों के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है। तैमूर सबसे छोटा है इसी वजह से हर कोई उसे पसंद करता है।