करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग करण को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म में बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस बात को लेकर ट्विटर यूजर्स ने करण को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल जैसे सितारे लीड भूमिका में नजर आएंगे।

एक ट्विटर यूजर ने करण जौहर को टैग करते हुए लिखा- ‘करण जौहर के द्वारा नेपोटिज्म का दूसरा उदाहरण। अपने दोस्तों का फेवर करना, दोस्तों के बच्चों को फेवर करना, परिवार और रिश्तेदारों का साथ देना। मुझे अब बॉलीवुड फिल्में देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता यह इंडस्ट्री एक राजवंश की तरह होती जा रही है।’ इसके अलावा यूजर ने जाह्नवी कपूर को दूसरी फिल्म मिलने का आर्टिकल भी शेयर किया था। जिसका जवाब देते हुए करण ने लिखा- ‘आपको यह तुरंत बंद कर देना चाहिए वरना दुनिया एक कठोर अंत की ओर आ जाएगी।’

https://twitter.com/karanjohar/status/1028523382264848389

https://twitter.com/karanjohar/status/1028522484935483394

एक अन्य ट्विटर हैंडल ने करण को मेंशन करते हुए लिखा- ‘तो करण जौहर यह फिल्म। तख्त धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनने की बजाए नेपोटिज्म माय नेम प्रोड्क्शन में बन रही है।’ जिसका जवाब देते हुए करण ने लिखा- ‘मैम आपकी चालाकी आरोजिनल है और आपका यही अंदाज है। लेकिन आपकी सुंदर डीपी से आपकी छवि मेल नहीं खाती है। ठोड़ी पर हाथ और अज्ञात स्थान की ओर देख रही हैं आप।’

‘तख्त’ फिल्म मुगल राजवंश पर आधारित मुख्य रूप से दो भाइयों की कहानी है। विक्की कौशल फिल्म में रणवीर सिंह के भाई की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि करीना कपूर रणवीर सिंह के कैरेक्टर की बहन का रोल अदा करेंगी, जबकि आलिया भट्ट उनकी प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर का नाम दारा शिकोह होगा, जबकि करीना कपूर खान जंहारा बेगम के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विक्की कौशल औरंगजेब का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी शाहजहां और मुमताज के तीन बच्चों रणवीर सिंह, विक्की कौशल और करीना कपूर खान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।