बॉम्बे वेलवेट में नकारात्मक किरदार निभाने वाले करण जौहर ने पहली बार दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से नहीं बल्कि डीडी नेशनल के एक शो से एक्टिंग की शुरुआत की थी। ये वीडियो 27 साल पुराना है। जिसे कि साजिद खान और रितेश देशमुख की जोड़ी ने यादों की बारात में दिखाया। इस शो को रितेश और साजिद होस्ट करते हैं। इस शो के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा आए थे। वही दूसरे शो में फराह और करण जौहर आए। दोनों ने अपनी दोस्ती, जिंदगी के बारे में बात की। इसके बाद अपनी क्षमता को साबित करने वाले गेम खेले। शो के दौरान साजिद ने 27 साल पहले यानि की 1989 की करण जौहर की एक वीडियो दिखाई जिससे ये बात साबित हो गई कि करण ने पहली बार एक्टिंग की शुरुआत शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से नहीं बल्कि एक साइंस फिक्शन शो से की थी।
पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर रितेश देशमुख और साजिद खान ने कहा-“देश पहले है”
मेहमान और होस्ट फराह खान, करण जौहर, रितेश देशमुख और साजिद असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं। सभी एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। करण की क्लिप को देखने के बाद भी यही हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया है कि करण जौहर एक श्रीकांत नाम के लड़के के रोल में है जो बहुत जोर से रो रहा है। इसे देखकर करण को इतनी शर्मिंदगी हुई कि उन्होंने कुछ देर के लिए अपने मुंह पर हाथ रख लिए।
https://www.youtube.com/watch?v=5gA54BCoXGs
Read Also: फराह खान ने कहा हमें अपने देश के लोगों के साथ काम करना चाहिए
44 साल के करण ने बताया कि शूटिंग के दो साल बाद यानि 18 की उम्र में यह शो ऑन एयर हुआ था। इसकी वजह से कॉलेज में उनका मजाक उड़ाया जाता था। इंद्रधनुश एक बच्चों का सीरियल था। जिसमें एक साइंस फिक्शन और फैंटेसी को दिखाया गया था। आनंद महेंद्रू के निर्देशन में बने शो को हर रविवार दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। यह शो एक एलियन और कंप्यूटर की कहानी पर आधारित था। इसमें अक्षय आनंद, करण जौहर, जितेंद्र राजपाल, गिरीश कर्नाड, दीपा लागू, कमला देवी, श्रीदेवी मुखी, अमीषा झावेरी, विशाल सिंह और सागर आर्या नजर आए थे।
https://www.youtube.com/watch?v=IIoAv-a5cuA
Read Also: अब महेश भट्ट और करण जौहर को MNS की धमकी, कहा- माहिरा खान को फिल्म से हटाओ वरना भुगतने पड़ेंगे अंजाम