कपिल शर्मा शो के कीकू शारदा अपने चुटिले अंदाज़ से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो में वो बच्चा यादव के किरदार में हो या फिर महिला के गेटअप में, उनका हर किरदार दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देता है। कीकू शारदा जिनका एक नाम राघवेंद्र शर्मा भी है, अपनी निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्प इंसान हैं। उनकी शादी प्रियंका शारदा से हुई है और उनके दो बेटे भी हैं।

 दो दिनों की पहचान में ही किया शादी का फैसला- कीकू शारदा और प्रियंका के बीच पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में कीकू शारदा ने बताया, ‘करीब दो दिन में ही डिसीजन ले लिया था कि हम शादी कर रहे हैं। बस इतना ही जानते थे। बस दो दिनों की मुलाक़ात थी।’ कीकू ने सास बहू और बेटियां को दिए गए एक और इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका इंडिया में नहीं बल्कि मलेशिया में रहती थीं। कीकू के बताया था, प्रियंका यहां की रहने वाली नहीं हैं, ये मलेशिया के क्वालालंपुर में रहती थीं। हम दोनों मारवाड़ी परिवार से हैं, मेरा बायोडाटा उनके पास पहुंचा, और उनका मेरे पास। हम दोनों ने सोचा कि बायोडाटा का यह मैच इंटरेस्टिंग है चलो मिल लेते हैं।

वहीं प्रियंका शारदा ने अपनी पहली मुलाक़ात के बारे में बताते हुए कहा था कि हम एक रूढ़िवादी मारवाड़ी परिवार से थे, इसलिए किसी से जल्दी ऐसे नजर नहीं मिला सकते थे। ये मेरे लिए पहली बार था कि मैं एक लड़के को देख रही थी। फिर आंख उठा के उन्होंने धीरे से देखा, और वो पहली चीज़ जिसने मुझे आकर्षित किया वो उनकी आंखें थी। मैं उनकी आंखों से ही प्यार करने लगी।

कीकू प्रियंका के लिए लाते हैं ग्रीटिंग कार्ड्स और लिखकर करते हैं इंप्रेस – प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि कीकू जन्मदिन और एनिवर्सरी के अलावा भी कई आम दिनों में भी उनके लिए कार्ड्स लाते हैं। वो  उनके लिए बहुत अच्छी – अच्छी बातें लिखकर उन्हें इंप्रेस करते हैं। वो प्रियंका की तारीफ में भी बहुत कुछ कहते हैं जो उनके दिल को छू जाता है।

नच बलिए में इस जोड़ी ने लिया था हिस्सा – कीकू शारदा और प्रियंका शारदा की इस खूबसूरत जोड़ी ने नच बलिए के सीजन 6 में हिस्सा लिया था। शो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। कीकू शारदा की पूरी फैमिली को डांस का बहुत शौक है।