8 अक्टूबर को फरहान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से ऋतिक रोशन के बचाव में एक ओपन लेटर लिखा था। कंगना और ऋतिक के बीच पिछले साल से विवाद शुरु हुआ था। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार हमले कर रही थीं। कुछ दिनों पहले आप की अदालत में पहुंची कंगना ने एक बार फिर से ऋतिक पर हमला किया था और अपने कथित रिश्ते को लेकर काफी खुलासे किए थे। इसके बाद अरनब गोस्वामी को इंटरव्यू देकर एक्टर ने पहली बार अपना पक्ष सामने रखा था।
जिसके बाद फरहान ने ऋतिक रोशन के समर्थन में एक ओपन लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मीडिया ने रोशन के साथ पक्षपात किया और केवल एक पक्ष की बातों को सामने रखा। उन्होंने कहा था कि मेरा अधिकार नहीं है कि मैं उनके हालातों के यह फैसला करुं कि कौन सही और कौन गलत है। यह पता लगाना साइबर सेल के अधिकारियों का काम है। लेकिन जिस तरह से यह पूरी घटना सामने आई है उसपर टिप्पणी किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें पुरुषों का पीछा किया गया है।
https://twitter.com/karanjohar/status/916961699869220865
Well written and very fair Farhan. I concur. https://t.co/NXBUAiLq3O
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) October 8, 2017
बॉलीवुड के गलियारों में फरहान को अपने ओपने लेटर के लिए काफी सराहना मिली थी। करण जौहर ने ट्विट करके कहा था- बहुत खूबसूरती से लिखा। यह जरूरी था। यह सच है। वहीं सोनम कपूर ने भी कहा था- बहुत अच्छे से लिखा और काफी न्यायपूर्ण फरहान। मैं सहमत हूँ। अब हर बात पर अपनी बहन कंगना रनौत का बचाव करने वाली रंगोली ने एक बार फिर से ट्विटर के जरिए फरहान पर हमला बोल दिया है।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/917018978739830784
https://twitter.com/Rangoli_A/status/917019240053432323
….Haha even if entire industry stands against her she will still survive because she is the chosen one !!
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) October 8, 2017
रंगोली ने अपने अकाउंट से तीन ट्विट किए। अपने पहले ट्विट में उन्होंने कहा- प्रिय फरहान अख्तर तुम्हारे विचार सराहे जाते अगर तुम और तुम्हारे पिता रोशन के प्रति झुकाव नही रखते। दूसरे ट्विट में कहा- प्रिय करण जौहर और सोनम कपूर यह देखकर काफी अच्छा लगा कि एक गांव वाली अंग्रेजी ना बोलने वाली पहाड़ी लड़की ने इतने पंखों को झुकाया है। तीसरे ट्विट में कहा- हाहा अगर पूरी इंडस्ट्री भी उसके खिलाफ हो जाएगी तो तब भी वो सर्वाइव कर लेगी क्योंकि उसे चुना गया है।

