कमाल राशिद खान एक बार से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है कमल हासन। केआरके अब तक कई बड़े एक्टर्स का अपमान कर चुके हैं। इस बार उनका निशाना बने हैं कमल हासन। कर्नाटक संगीत के संगीतकार एम बालामुरालीकृष्णा के निधन पर कमल ने ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किए। एक्टर ने लिखा 81 साल के महागुरु डॉक्टर बालामुराली ने करोड़ों लोगों को अपने संगीत के जरिए सम्मोहित किया है। तकनीक का धन्यवाद जिसकी मदद से उनकी मौत के बाद भी उनकी आवाज शांत नहीं होगी। प्रणाम गुरुजी और आपकी आत्मा को शांति मिले। जहां एक तरफ पूरा देश एक महान संगीतकार के दुख में डूबा हुआ था। वहीं केआरके ने लाइमलाइट में बने रहने के लिए इसे एक मौके के तौर पर देखा। इसके जरिए उन्होंने कमल को अपमानित करने का एक रास्ता ढूंढ लिया। बालामुरालीकृष्णन के ऊपर किए गए कमल के ट्विट का जवाब देते हुए केआरके ने लिखा- चाय कम पानी। मेरे पास ट्विटर पर आपसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
कमाल ने लिखा- कमल हासन आपके पास ट्विटर पर केवल 3,67,000 फॉलोवर्स है। इसका मतलब आप नंबर वन क्रिटिक और सुपरस्टार केआरके की तुलना में चाय कम पानी हो। यह पहली बार नहीं है जब खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके ने किसी एक्टर पर निशाना साधा हो। राशिद ने दक्षिण भारतीय एक्टर्स पर उनके लुक को लेकर टिप्पणी करने की आदत बना ली है। इससे पहले उन्होंने रजनीकांत और धनुष को निशाना बनाया था। हाल ही में पवन कल्याण को जोकर और कार्टून कहने वाले ट्विट की सीरीज लिखी थी। जिसकी वजह से तेलुगू फिल्म के फैंस को गुस्सा आया था। ऐसा लगता है वो ट्विट अब डिलिट कर दिए गए हैं।
Mr. @ikamalhaasan you have only 367000 followers, means you are Chai Cum Paani compare to Me Me Me the no.1 critic and super star KRK.
— KRK (@kamaalrkhan) November 22, 2016
केआरके लगातार देश के लीडिंग फिल्म एक्टर्स पर आपाराधिक टिप्पणियां करते रहते हैं जिसकी वजह से उनके फैंस भड़क जाते हैं। इसकी मदद से वो सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट बनने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं। उनकी यह तकनीक हर बार काम करती है। जिसकी मदद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जाती है। बता दें कि ‘शिवाय’ के रिलीज से पहले शुरू हुई केआरके और अजय देवगन की जंग अभी तक जारी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से लेकर अबतक केआरके अजय के खिलाफ कई बार ट्वीट कर चुके हैं। इन ट्वीट्स में वो लगातार अजय पर निशाना साधते आए हैं।