बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकारा काजोल हिंदी सिनेमा की काबिल-ए-तारीफ एक्ट्रेस हैं। 42 साल में की उम्र में भी वे बतौर लीड रोल निभातीं नजर आती हैं। फिल्मी दुनिया से काजोल का पहले से नाता रहा है। क्योंकि काजोल की नानी शोभना समर्थ भी एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। लेकिन बॉलीवुड में कामयाबी उन्हें खुद की दम पर मिली है। उनकी मां मराठी थीं जबकि पिता शोमू मुखर्जी बंगाली हैं। काजोल ने बॉलीवुड के लगभग हरे बड़े एक्टर के साथ काम किया और अपनी एपीरियंस से फैंस की नजरों में फिल्म को सुपरहिट करवाया। काजोल की 1995 में आई दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे और कुछ-कुछ होता है जैसी फिल्में उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म्स हैं, जो हर फैंस के दिल और दिमाग में रहती हैं। यहां हम आपको काजोल के बारे में कई रोचक जानकारियां बयां कर रहे हैं।
काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उन्होंने राधिका नाम की युवति का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास धमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बाद काजोल को शाहरुख और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म बाजीगर करने का मौका मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। इसके बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें में उनकी एक्टिंग के सभी कायल हो गए और उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलने लगे।
काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वे स्कूल में पढ़ रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई, जिसमें शामिल हैं- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कभी खुशी कभी गम, फना, दुश्मन, कुछ कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या आदि रहीं।
काजोल के बारे में एक दिलचस्प बात है कि जब भी शाहरुख के साथ मूवी करती हैं उनकी हर फिल्म हिट जाती है। अह तक दोनों की साथ में की की गई फिल्म फ्लॉप नहीं रही। बाजीगर से लेकर करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान और दिलवाले ब्लॉकबस्टर रही हैं।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की टाइटल को जहां सभी ने पसंद किया वहीं काजोल ने इसे ‘टपोरी’ करार दिया था। आपको बता दें कि यह टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने सुझाया था। फिल्म कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान काजोल अनियंत्रित हो साइकिल से गिर गई थीं और उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। वे थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई थीं।
काजोल को वीर जारा, मोहब्बतें, चलते चलते, दिल तो पागल है, 3 इडियट्स, कभी अलविदा ना कहना, और दिल से काजोल को ऑफर हुई थीं जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था। काजोल की लाइफ में प्यार की शुरुआत गुण्डाराज के सेट पर हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट में अभिनेता अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन का विवाह हुा था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यासा और बेटा युग है। काजोल अब भी फिल्मों में सक्रीय है। इसी साल उनकी दिलवाले फिल्म रिलीज हुई थी।
एक्टिंग के अलावा काजोल को कविताएं लिखने और साइंस पर बेस डरावने उपन्यास पढ़ने का काफी शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं। पद्मश्री से सम्मानित काजोल 6 फिल्मफेअर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।
