काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों फिल्म शूटिंग सेट पर मिले थे, इस दौरान कब दोनों को प्यार हुआ पता ही नहीं चला। तभी काजोल और अजय ने साथ रहने का फैसला किया। अपने अपने घर वालों को बताया और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर काजोल का झुकाव अजय देवगन की ओर कैसे बढ़ा। चलिए हम बताते हैं। दरअसल, बात उन दिनों की है जब अजय देवगन अपनी गर्लफ्रेंड करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। करिश्मा उन दिनों अपने स्ट्रग्लिंग पीरियड में थीं। वहीं अजय देवगन भी सक्सेसफुल एक्टर बनने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे।
यूट्यूब चैनल बॉलीवुड आजकल के मुताबिक फिल्म हलचल के दौरान काजोल और अजय की मुलाकात हुई। इस दौरान जब काजोल ने उन्हें नोटिस किया तो अजय उन्हें चुप-चुप रहने वाले इंसान लगे। अजय हमेशा खामोश रहते थे। वह न कभी कुछ कहते थे, न कभी किसी भी तरह से बात करने की पहल करते थे। लेकिन साथ वक्त बिताने के बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। इस दौरान काजोल अपने बचपन के दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं। वहीं अजय देवगन इंडस्ट्री की ही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे।
काजोल और कार्तिक के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर मनमुटाव होता रहता था, जिसके चलते वह अजय से सलाह लेती रहती थीं। अजय देवगन भी लवगुरू की तरह उन्हें सलाह देते रहते थे। एक दिन जब काजोल अजय के रूम पर उनसे अपने प्यार के मामले में मदद मांगने आई तो अजय ने उनसे डिसकस करना शुरू किया। तभी अजय को करिश्मा का फोन आ गया। इस दौरान करिश्मा ने फोन पर अजय के साथ किसी फीमेल के होने का शक जताया। इसके बाद करिश्मा को पता चला कि अजय और काजोल साथ में एक रूम पर हैं। मामला बिगड़ते देख काजोल और अजय ने एक दूसरे के लिए अपना प्यार एक्सेप्ट कर लिया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया। आज काजोल और अजय देवगन दोनों साथ सुखी हैं।
