Kabir Singh Box Office Collection Day 29: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ लगातार पैसे बटोरती जा रही है। इसी के साथ ही फिल्म अब 275 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मारने वाली है। फिल्म कबीर सिंह को देखने के लिए भी भी सिनेमाघरों में भीड़ लगी हुई है। हालांकि इस फिल्म के सामने पहले ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’ (12 जुलाई) चुनौती बन कर खड़ी थी। इसके बाद इस 19 जुलाई को शाहरुख खान की डब हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म द लायन किंग आई। लेकिन शाहिद की कबीर सिंह अपनी धुन में कमाई बटोरे जा रही है।
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने इस बाबत एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फिल्म कबीर सिंह की कमाई के आंकड़े जारी किए। कबीर सिंह ने 29वें दिन में 1.03 करोड़ रुपए की कमाई की है। तो ऐसे में कुल मिला कर फिल्म का कलेक्शन हो चुका है- 267.29 करोड़ रुपए। ऐसे में अब उम्मीदें जताई जा रही हैं कि जिस रफ्तार से कबीर सिंह कमाई कर रही है, जल्द ही ये फिल्म 275 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
#KabirSingh continues to collect well… Will certainly breach ₹ 275 cr mark in coming days… [Week 5] Fri 1.03 cr. Total: ₹ 267.29 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 20, 2019
बताते चलें, चौथे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म कबीर सिंह ने कमाए- 2.54 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए-3.75 करोड़ रुपए। रविवार को कबीर सिंह की कमाई हुई-4.05 करोड़ रुपए। सोमवार को फिल्म ने कलेक्ट किए- 1.65 करोड़स रुपए। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन रहा-1.60 करोड़ रुपए।
बुधवार को फिल्म ने कमाए-1.55 करोड़ रुपए। तो वहीं गुरुवार को फिल्म ने कमाए- 1.52 करोड़ रुपए। तो वहीं शुक्रवार को फिल्म ने कमाए 1.03 करोड़ रुपए। अब फिल्म कबीर सिंह की टोटल कमाई हो चुकी है- 267.29करोड़ रुपए।
बता दें, शाहिद के अपोजिट इस फिल्म में कियारा आडवाणी हैं। इस फिल्म को शाहिद की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है। फैंस कह रहे हैं कि यह शाहिद के करियर की सबसे बढ़िया फिल्म है।