29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन स्टारर फिल्म जुड़वा-2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक टिकी हुई है। 2 हफ्तों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने बाद अब भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा खासा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने काफी पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था और अब यह लगातार 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। फिल्म के भारत में कलेक्शन की बात करें तो दूसरे हफ्ते के पहले रविवार तक फिल्म का बिजनेस 116 करोड़ 18 लाख रुपए हो गया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को 4 करोड़ 25 लाख रुपए, शनिवार को 4 करोड़ 25 लाख और रविवार को 5 करोड़ 75 लाख रुपए कमाए थे।
#Judwaa2 [Week 2] Fri 4.25 cr, Sat 5.75 cr, Sun 8.10 cr. Weekend 2: ₹ 18.10 cr. Total: ₹ 116.18 cr. India biz. SUPERHIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 9, 2017
#Judwaa2 witnesses HUGE GROWTH on Sat… Sun will be big too… [Week 2] Fri 4.25 cr, Sat 5.75 cr. Total: ₹ 108.08 cr. India biz. SUPERHIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 8, 2017
बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 16 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई की थी और इसके बाद फिल्म का बिजनेस तेजी से ऊपर गया था। पहले शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ 55 लाख रुपए और रविवार को इसने 22 करोड़ 60 लाख रुपए कमाए थे। फिल्म पहला हफ्ता खत्म होने तक 98 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी थी जो कि अपने आप में शानदार था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए ऑक्सीजन बताया था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बहुत कम ही फिल्में इस साल 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाने में कामयाब रही हैं।
#Judwaa2 Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr, Mon 18 cr, Tue 8.05 cr, Wed 6.72 cr, Thu 6.06 cr. Total: ₹ 98.08 cr. India biz. SUPERHIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 6, 2017
बात करें यदि फिल्म की कहानी की तो दो भाई राजा और प्रेम बचपन में ही उस समय अलग हो जाते हैं जब उनके पिता एक माफिया का पर्दाफाश कर देते हैं। जिसकी वजह से दोनों की परवरिश अलग-अलग तरीके से होती है। एक भाई कमजोर तो दूसरा शक्तिशाली हो जाता है। एक भाई शालीन तो दूसरा गुंडा बन जाता है। लेकिन एक को चोट लगने पर दूसरे को दर्द महसूस होता है। नियति दोनों को मिलाती है और उन्हें अपने भाई होने का पता चलता है। इसके बाद क्या कुछ होता है यही फिल्म की कहानी है।