जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली पर रेप और मर्डर का केस चल सकता है। अभियोजन पक्ष ने मांग की है कि सूरज पर जिया के रेप, मर्डर और अबॉर्शन कराने का केस भी दर्ज किया जाए। पंचोली पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस पहले से ही चल रहा है। बता दें कि सूरज पंचोली और जिया खान रिलेशन में थे। पुलिस और सीबीआई ने जिया मामले में जो चार्जशीट पेश की हैं उनमें सूरज पर सिर्फ खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में गुरुवार को अभियोजन पक्ष को जज के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। गुरुवार को मामले में आरोप तय किए जाने थे और ट्रायल शुरू होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों के वकीलों ने आगे की तारीख मांगी। बार-बार की मांगों से परेशान होकर कोर्ट ने कहा कि लगता है वकील सुनवाई चाहते ही नहीं है।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सूरज पर रेप और मर्डर के आरोप लगाए जाने की मांग की। इस संबंध में दलील दी गई कि सूरज ने ही जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर किया था, लिहाजा इस मामले में उस पर केस दर्ज किया जाए। मामले में अब अगली सुनवाई 20 मई को होगी। सरकारी वकील कल्पना हिरे ने कहा कि जिया की मां राबिया ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी का मर्डर हुआ है। राबिया ने ये आरोप भी लगाया था कि जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया था।
हीं सूरज पंचोली के वकीलों ने की मांग है कि उसे केस से बरी किया जाए। इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट में इसी को लेकर अर्जी भी दायर की गई है। सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने नए आरोप लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सूरज पर लगाए किसी आरोप की पुष्टि के लिए सबूत मौजूद नहीं हैं। पाटिल ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उसमें गला घोंटने से मौत के आरोप की पुष्टि नहीं होती। पाटिल ने ये भी कहा कि जिया खुद अबॉर्शन के लिए क्लिनिक गई थी। पाटिल ने इस बात को भी खारिज किया कि सूरज ने भ्रूण को टॉयलेट में बहाया था।
Read Also: जिया खान केस: आदित्य पंचोली के घर CBI का छापा