डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा अपने सीजन-9 के साथ दोबारा से स्क्रीन पर आ गया है। इस बार शो में ढिशूम स्टार जैकलीन फर्नाडीज, करण जौहर और गणेश हेगड़े बतौर जज मौजूद हैं। शो 30 जुलाई (शनिवार) से टीवी चैनल कलर्स पर शो शुरू हो गया है। शो के पहले एपिसोड में जैकलीन की उनके हिट नंबर चिट्टियां कलाईयां और मरजावा पर उनकी परफोरमेंस देखने को मिली। झलक दिखला झा में इस बार ना तो शहिद कपूर हैं और ना ही माधुरी दीक्षित हैं। लेकिन इस बार इस शो के जरिए एक्ट्रेस जैकलीन ने टीवी पर डेब्यू किया है। जैकलीन पहले एपिसोड में सफेद ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने डांस दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। साथ ही जैकलीन हालही में रिलीज हुई उनकी ढिशूम मूवी के गाने ‘सो तरह के’ पर भी डांस करते हुए नजर आईं।
झलक दिखला झा 9 के प्रतिभागियों ने भी पहले एपिसोड में काफी एंटरटेन किया। चुटकी उर्फ गौरव गैरा ने काफी स्टेज पर काफी फन और मस्ती की। शो के होस्ट मनीष पॉल ने भी दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। चोट होने के बावजूद भी उन्होंने झलक दिखला जा-9 के लिए शूटिंग की।
सेलेब्स और उनकी कोरियोग्राफर्स: शक्ति अरोड़ा और सुचित्रा सावंत, शांतनु माहेश्वरी और आलिशा सिंह, अर्जुन बिजलानी और भावना खंडूजा, करिश्मा तन्ना और रजीत देव, हेल्ली शाह और जय कुमार नैयर, सुरवीन चावला और सनम जौहर, नोरा फतेही और कर्नल रोडरीगुइस।
एपिसोड की शुरुआत में अर्जुन बिजलानी, सिद्धांत गुप्ता और करिश्मा तन्ना का वाटर और फायर एक्ट देखने को मिले। सलमान युसुफ खान और चुटकी ने सालसा किया। हेल्ली शाह ने भी दर्शकों को अपने प्रफोरमेंस से एंटरटेन किया। भरतनाट्यम के लिए फेम पूनम और प्रियंका भी इस शो की हिस्सा हैं। शक्ति अरोड़ा, शांतनु माहेश्वरी और नोरा फतेही ने भी दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। पंजाबियों की शान सुरवीन चावला और सेफ हरपाल सिंह सोखी भी शो का हिस्सा हैं।

