नीली आंखों वाले आधे भारतीय और आधे ब्रिटिश मॉडल और एक्टर जैसन शाह की बिग बॉस के घर में एंट्री होने वाली है। मॉडल ने इस खबर को घर में एंट्री लेने से पहले खुद कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि वो बिग बॉस सीजन 10 के कंटेस्टेंट बनेंगे। अपने फैंस के लिए उन्होंने एक मैसेज लिखकर उनका सपोर्ट मांगा है। अपने लुक्स से सभी का ध्यान खींचने वाले शाह ने लिखा- आप सभी का अच्छे और बुरे समय में प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद। मैं रिएलिटी शो बिग बॉस में एंट्री करने वाला हूं यह बिग ब्रदर की तरह है। इस बात को कोई नहीं जानता कि मैं कुछ हफ्तों बाद या महीनों बाद पोस्ट कर पाउंगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं कितने दिनों तक घर में टिका रहूंगा। लेकिन मुझे आपके वोट की सख्त जरूरत पड़ेगी। अपने परिवार और दोस्तों से कहें कि मुझे वोट करे क्योंकि हर वोट का महत्व है। आप सभी का एक बार फिर धन्यवाद और जल्द मुलाकात होगी।
आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फितूर से जैसन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अपने पोस्ट में उन्होंने #votejasonshah का इस्तेमाल किया है। जिससे यह बात साबित हो जाती है कि वो रिएलिटी शो के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। उन्हें घर में ज्यादा दिनों तक अपने रहने पर शक है। लेकिन वो अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं। फीमेल फैंस में उनके किलिंग लुक्स पहले से ही चर्चा में हैं। महिलाओं ने उन्हें बानी से दोस्ती करने और शर्ट ना उतारने की सलाह दी है। कई फोटोशूट के लिए जैसन न्यूड हो चुके हैं। उनकी सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी काफी हॉट है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि घर में जाकर वो तहलका मचा देंगे।
https://www.instagram.com/p/BNOSZCIBshY/?taken-by=_j_k_s_
बता दें कि जैसन ब्राजील की मॉडल डैनिएला पॉब्लन को डेट कर रहे हैं। प्रियंका जग्गा, साहिल आनंद और एलेजा कजान के साथ जैसन घर में एंट्री लेने वाले सदस्य हैं। प्रिंयका के बाद एलेना के बारे में ज्यादा बातें की जा रही हैं। नीले रंग की आंखों और 6 फीट वाले जैसन की बॉडी इतनी शानदार है कि कोई भी लड़की उनपर जान छिड़कने के लिए तैयार हो जाएगी। उनकी फीमेल फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। जैसन और डैनिएला का सोशल मीडिया अकाउंट दोनों के प्यार की कहानी बयां करती हैं।