बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेने वाले जैसन शाह आधे भारतीय और आधे ब्रिटिश हैं। उनकी रिएलिटी शो में मौजूद खूबसूरत लड़कियों के साथ अफेयर की खबर जोरों पर हैं। खासतौर पर लोपमुद्रा राउत और वीजे बानी के साथ उनकी केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ऐसा होने की उम्मीद कम ही है क्योंकि ये सुपर हॉट कंटेस्टेंट पहले से ही किसी लड़की को डेट कर रहा है। दरअसल जैसन ब्राजील की मॉडल डैनिएला पॉब्लन को डेट कर रहे हैं। प्रियंका जग्गा, साहिल आनंद और एलेजा कजान के साथ जैसन घर में एंट्री लेने वाले सदस्य हैं। प्रिंयका के बाद एलेना के बारे में ज्यादा बातें की जा रही हैं। नीले रंग की आंखों और 6 फीट वाले जैसन की बॉडी इतनी शानदार है कि कोई भी लड़की उनपर जान छिड़कने के लिए तैयार हो जाएगी। उनकी फीमेल फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। जैसन और डैनिएला का सोशल मीडिया अकाउंट दोनों के प्यार की कहानी बयां करती हैं।
कपल एकसाथ काफी अच्छा समय बिताते है। दोनों अपने प्यार को छुपाने से परहेज भी नहीं करते। फिर चाहे वो बाहर वाले मूमेंट हो या फिर बाथरुम के। यह कपल पिछले 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों पूरी दुनिया में साथ घूमते हैं। अपने प्यार में फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए दोनों मिलने एक-दूसरे के देश आते हैं। ब्रिटिश नागरिक शाह एक फोटोशूट के लिए न्यूड हो चुके हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने भी ऐसा करने की हिम्मत की है।
जैसन और डेनिएला अपने इंटीमेट पलो की फोटोज भी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। ये फोटोज अब वायरल हो रही हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि घर में मौजूद सदस्यों को उनकी लव लाइफ के बारे में पता नहीं है। हो सकता है बिग बॉस में मौजूद कोई लड़की उनपर डोरे डाले। ऐसे में यह देखना होगा कि वो उनसे किस तरह दूरी बनाए रखते हैं? बनाते भी हैं या करीब चले जाते हैं? क्या वो डैनिएला के साथ अपने रिलेशनशिप को बचाकर रख पाएंगे? ये ऐसे सवाल हैं जिनका पता आने वाले समय में चल जाएगा।