फिल्म जग्गा जासूस के मेकर्स ने फिल्म का पहला ऑफिशियल फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। चिल्ड्रंस डे के ठीक एक दिन बाद यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने यह लुक जारी किया है। इस तस्वीर में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर नजर बेहद बचकाने अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देख कर लगता है कि यह फिल्म में किसी ब्वॉयज हॉस्टल या कैंटीन का नजारा है जहां रणबीर अपने क्लासमेट्स या दोस्तों का मनोरंजन कर रहे हैं। रणबीर ने हरे रंग का स्वेटर और शॉर्ट्स पहन रखे हैं जो कि शायद उनके किरदार की स्कूल यूनिफॉर्म हैं। इससे पहले हम फिल्म थ्री इडियट्स में एक्टर आमिर खान को इस तरह से लुक को ट्रांसफॉर्म करते देख चुके हैं। अब जबकि दर्शकों ने हाल ही में रणबीर को करण जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में बेहद मैच्योर भूमिका करते देखा है, ऐसे में अचानक से उन्हें इस तरह से ट्रांसफॉर्म लुक में देखना दिलचस्प है।

फिल्म में दर्शकों को रणबीर एक टीनएज डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आएंगे जो अपने पिता की तलाश में हैं। फिल्म एक बार फिर दर्शकों को रणबीर के एक्टिंग टैलेंट को नई उड़ानों पर जाते देखने का मौका देगी। फिल्म में रणबीर के अलावा कैटरीना कैफ और अदा शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। अनुराग बसु निर्देशित यह फिल्म रणबीर और कैटरीना के लिए इसलिए भी यादगार है क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे थे, और फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। हालांकि दोनों खुद इस बात के लिए इनकार करते रहे लेकिन दोनों की बातों यह जाहिर तौर पर साफ हो रहा था कि माजरा क्या है। बावजूद ब्रेकअप के दोनों ने अपनी फिल्म की शूटिंग की और जग्गा जासूस का एक गाना शूट किया।

जग्गा जासूस के ट्विटर हैंडल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि हमें शूटिंग के दौरान दोनों के मिजाज में आए बदलाव को साफ तौर पर दिखाती हैं। रणबीर और अनुराग बसु के साथ में काम की तारीफें लोग फिल्म बर्फी के लिए भी कर चुके हैं जिसमें रणबीर की भूमिका को काफी सराहा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों इसके बाद किशोर कुमार की बायोपिक में भी साथ काम करेंगे। बता दें कि जग्गा जासूस के इस लुक से पहले कैटरीना कैफ और डायरेक्टर अनुराग बसु की तस्वीर चर्चा में आ चुकी है। इस तस्वीर में जहां कैटरीना रेल की पटरी पर बैठी हुई थीं वहीं अनुराग इंजन से फिल्मी अंदाज में रेलिंग पकड़ कर लटके हुए थे।

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/782112755230789632?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/781158009737052165?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/798387484019331072?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/798084631593558016?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/783684531580604416?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/723444712414158848?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/707611374575181824?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/723516494332596225?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/723779951007166465?ref_src=twsrc%5Etfw