बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में पॉपुलैरेटी हासिल करने वाली श्रीलंका ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस का आज जन्मदिन है। बहरीन में जन्मी जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। वहीं उनका पालन पोषण कोलंबो शहर में हुआ। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस जैकलीन टीवी रिपोर्टर भी रह चुकी हैं। मास कॉम्यूनिकेशन में ग्रैजुएशन करने के बाद उन्हें रिपोर्टर के तौर पर काम करने का मौका भी मिला। इस दौरान श्रीलंका में जैकलीन ने बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया। साल 2009 में जैकलीन भारत आईं। वह मॉडलिंग के उद्देश्य से यहां आई थीं। इस दौरान उन्हें सुजॉय घोष ने देखा और ‘अलादीन’ फिल्म ऑफर की। इसी के साथ ही जैकलीन ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया। बॉलीवुड में जैकलीन की ये पहली फिल्म थी।
जैकलीन इंडिया में रहते हुए अब हिंदी भाषा सीख चुकी हैं। इसके अलावा जैकलीन इंग्लिश, स्पेनिश, फैंच और अरबी भी बोलती हैं। जैकलीन बॉलीवुड में अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन असली पहचान उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘किक’ से मिली। वहीं जैकलीन अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉय’ में नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म ढिशुम में भी काम किया। जैकलीन को फिल्म रॉय के गाने ‘चिटियां कलाइयां’ में बहुत पसंद किया गया। इस गाने के बाद से वह काफी फेमस हो गई थीं। इसके अलावा जैकलीन छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा के सीजन 9 को भी जज किया था।
सऊदी शेख को डेट करती थीं जैकलिन फर्नांडिस, एक डायरेक्टर की वजह से हुआ ब्रेक अप
बता दें इन दिनों जैकलीन अपनी अपकमिंग फिल्म ए जेंटलमैन के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का डबल रोल नजर आया था। एक्टर का पहला रोल सुंदर और सुशील लड़के का है जिसके पास सब कुछ है बस एक लड़की की कमी है। इसके बाद उनकी जिंदगी में काव्या यानी कि जैकलीन फर्नांडिज की एंट्री होती है। इसमें वह जैकलीन से शादी करना चाहते हैं लेकिन एक्ट्रेस को थोड़ा सा रिस्की लड़का चाहिए। अपनी दोस्त से बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं लड़के में कोई कमी नहीं है लेकिन ये कुछ ज्यादा ही सेफ है। सिद्धार्थ की जिंदगी में नया मोड़ तब आता है जब फिल्म में उनके जुड़वा ऋषि की एंट्री होती है।


