बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2006 में मिस यूनीवर्स श्रीलंका का खिताब अपने नाम किया था। जैकलीन ने सिडनी यूनीवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में बैचलर्स डिग्री ली है। वह श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम भी कर चुकी हैं। 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत आई जैकलीन ने अलाद्दीन के लिए हो रहे ऑडिशन दिए थे और पास कर लिया था। लेकिन उनको असली पहचान साइकोलॉजिकल मर्डर-2 से मिली थी। उनकी यह फिल्म हिट रही थी। इसके बाद उन्हें हाउस फुल-2, रेस-2 जैसी फिल्मों में ग्लैमरस रोल्स मिले। अपनी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें IIFA में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिली थी। साल 2014 में जैकलीन सलमान खान की फिल्म किक में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। जैकलीन की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

हाल ही में जैकलीन टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट में नजर आई थीं। जैकलीन बताती हैं कि वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। वह बताती हैं कि वह हमेशा हॉलीवुड स्टार बनने के सपने देखती थीं। जैकलीन अपनी फैमिली के काफी करीब हैं। काम के सिलसिले में भारत में रहने पर वह अपने मम्मी पापा और भाई को बहुत मिस करती हैं। वह कई बार यह बात बता भी चुकी हैं। जैकलीन के रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें तो साल 2008 में वह बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अल खलीफा को डेट कर रही थी। लेकिन 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद हाउसफुल 2 की शूटिंग के दौरान उनका नाम डायरेक्टर साजिद खान से जोड़ा गया था।