महाभारत में कृष्ण और अर्जुन पूरे शो के सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन हैं। महाभारत में कौरवों और पांडवों के युद्ध में कृष्ण अर्जुन को श्रीमद भागवत गीता के उपदेश सुनाते हैं जिससे संसार का कल्याण हो। यही वजह है कि शो में अर्जन की भूमिका सर्वोपरि मानी जाती है। बीआर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन की भूमिका सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को ऑफर की गई थी। जी हां, इस बात का खुलासा खुद अर्जुन उर्फ फिरोज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
फिरोज खान ने बताया कि पहले महाभारत में अर्जुन के किरदार के लिए जैकी श्रॉफ को चुना गया था। फिरोज का कहना है कि वह अर्जुन के किरदार को निभाना चाहते हैं। अर्जुन के किरदार के लिए फिरोज खान ने करीब एक हफ्ते तक शोमेकर्स के कॉल का इंतजार किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस भूमिका को करने की अंदर से ललक थी और इसीलिए जब उनके पास शोमेकर्स का कॉल नहीं आया तो वह खुद ही ऑफिस पहुंच गए।
बाद में बीआर चोपड़ा ने फिरोज को मूछें और कॉस्ट्यूम पहनने को बोला और बाद में वह अर्जुन की वेशभूषा में सामने आए। बीआर चोपड़ा ने एक बार में ही फिरोज को सेलेक्ट कर लिया और बता दिया कि तुम ही अर्जुन हो। बाकी शोमेकर्स को भी फिरोज में अर्जुन की एक बेहतर छवि दिखी और जैकी की बजाए उन्हें इस किरदार के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। और इसी तरह सेलेक्शन के बावजूद भी जैकी के हाथ से यह किरदार फिरोज के पास चला गया।
फिरोज खान ने माना कि ‘महाभारत’ ने उनके करिअर को ऊचांइयों पर ले जाने के लिए कई दरवाजे खोल दिए थे। उन्होंने ये भी बताया कि ‘बीआर चोपड़ा और डॉ. रजा के कहे पर मैंने अपना नाम ‘अर्जुन’ किया था और इस नाम ने मुझे इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई।’ ता दें फिरोज खान ‘जिगर’, ‘तिरंगा’, ‘आदमी’, ‘फूल और अंगारे’, ‘मिस्टर आजाद’ और ‘करन-अर्जुन’ समेत कई फिल्में नजर आ चुके हैं। 1988 में उन्हें महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने का मौका मिला। इस रोल से उन्हें लोगों का इतना प्यार मिला कि उन्होंने खुद का नाम भी फिरोज से हमेशा के लिए अर्जुन रख लिया।

