बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की कहानी लव स्टोरी पर आधारित होती है। निर्माता करण जौहर ने प्यार पर आधारित एक और लव स्टोरी का निर्माण किया है। फिल्म का नाम है ‘धड़क’। धड़क में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के बीच प्यार को दिखाया गया है। ‘धड़क’ का ट्रेलर कल यानी की 11 जून को रिलीज किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि जाह्नवी और ईशान की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी यही कारण है कि ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। सैराट के फैन्स काफी लंबे समय से ‘धड़क’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे लेकिन फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद लोगों को जाह्नवी और ईशान की जोड़ी रास नहीं आई और यही कारण है कि ‘सैराट’ के फैन्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कई लोग धड़क को लेकर जोक्स भी शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/ketkarajinkya/status/1006406597239685120

https://twitter.com/HaramiParindey/status/1006244354044788737

एक यूजर ने लिखा, धड़क का ट्रेलर देखा, लड़का गरीब है और लड़की खतरनाक और पैसे वाले घर की है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लड़के को लड़की के घर वाले धमकाते है और बाद में सुखद कहानी का अंत होता है वाह! करण जौहर साहब क्या स्टोरी और नया आइडिया है। बेसब्री से इंतजार है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, मैं ‘धड़क’ के इंटरवल से बाहर आ जाऊंगा। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

dhadak trailer, janhvi kapoor, ishan khattar in dhadak, janhvi kapoor in trailer release dhadak, janhvi wore green pink line anarkali suit on trailer launch, janhvi looks fabon dhadak trailer, shridevi daughter janhvi kapoor, dhadak, dhadak trailer, dhadak movie trailer, dhadak 20th july release, dhadak cast, jhanvi kapoor, jhanvi kapoor dhadak, ishaan khatter, ishaan khatter dhadak, ishaan khatter jhanvi kapoor

https://www.jansatta.com/entertainment/